Bihar

बिहार में फिर बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए DM की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें…

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बिहार में ताबड़तोड़ तबादले का दौर जारी है. बिहार सरकार ने कई विभागों के प्रधान सचिव, सचिव के साथ साथ जिलों के डीएम को बदल दिया है. सीतामढ़ी, कटिहार औऱ जहानाबाद के डीएम को बदला गया है.

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक दीपक कुमार सिंह को भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. ये पद ब्रजेश मेहरोत्रा के मुख्य सचिव बनने से खाली हुआ था. वहीं, खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव परमार रवि मनुभाई को मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

आनंद किशोर को नगर विकास एवं आवास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. वे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. हालांकि उन्हें बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं प्रशिक्षण बोर्ड के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. संतोष कुमार मल्ल को सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है, वे लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

सीएम के सचिव अनुपम कुमार को संसदीय कार्य विभाग का सचिव का प्रभार भी दिया गया है. वहीं, धर्मेंद्र सिंह को खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है. संजय कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का प्रभार दिया गया है, वे स्वास्थ्य विभाग के सचिव पद पर भी तैनात रहेंगे.

दिनेश कुमार को भागलपुर प्रमंडल का आय़ुक्त बनाया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव पद पर तैनात धर्मेंद्र कुमार को बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम का एमडी बनाया गया है. बेलट्रॉन के एमडी राजीव कुमार श्रीवास्तव को बिहार राज्य आवास बोर्ड का एमडी बनाया गया है.

कई जिलों के डीएम बदले

राज्य सरकार ने तीन जिलों के डीएम को बदल दिया है. सीतामढ़ी के डीएम मनेश कुमार मीणा को कटिहार का नया डीएम बनाया गया है. जहानाबाद के डीएम रिची पांडेय को सीतामढ़ी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. कटिहार के डीएम रवि प्रकाश को उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. वहीं, अलंकृता पांडेय को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है. उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव योगेश कुमार सागर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम का एमडी बनाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

4 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

11 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago