देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में हुई रैली में लालू यादव ने अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है. इस टिप्पणी के खिलाफ गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है. इसके साथ ही आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे और आरजेडी के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव ने जन विश्वास महारैली के दौरान ठाकुर का कुआं संबंधित एक टिप्पणी की जिसे सवर्णों के खिलाफ मानते हुए उनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराया गया है. दोनों आरजेडी नेता के खिलाफ बिहार बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने शिकायत दर्ज कराया है.
दरअसल रविवार को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन के द्वारा जन विश्वास महारैली का आयोजन किया गया था. इस रैली में लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव,तेजप्रताप यादव, वाम दलों के नेता समेत महागठबंधन के नेता शामिल हुए थे. पटना में आयोजित इस महारैली में भारी संख्या में पूरे बिहार के महागठबंधन समर्थक खास कर आरजेडी कार्यकर्ता शामिल हुए थे.
गांधी मैदान थाने में शिकायत
रैली के दौरान लालू यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भद्र टिप्पणी की. इसके बाद बीजेपी नेता कृष्ण कुमार कल्लू ने पटना के गांधी मैदान थाने में लिखित आवेदन दिया है.
बीजेपी नेता कल्लू के आवेदन में लिखा है कि लालू यादव के इस बयान ने देश के 135 करोड़ जनता की आस्था के उपर ठेस पहुंचाया है. इसके साथ ही बीजेपी नेता ने तेजस्वी यादव पर सवर्णों के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता कृष्ण कुमार कल्लू के आवेदन को थानाध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है.
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…