Bihar

बिहार: आनंद मोहन मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, रिहाई के खिलाफ दर्ज की गयी है याचिका..

बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका पर आज यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. गोपालगंज जिले के तत्कालीन डीएम जी.कृष्णैया की हत्या के मामले में आनंद मोहन को उम्र कैद की सजा दी गयी थी. बिहार सरकार के द्वारा जेल नियमों वाले कानून में बदलाव किया गया तो इसका लाभ आनंद मोहन को भी मिला और वो रिहा हुए हैं. इस रिहाई के खिलाफ दिवंगत डीएम की पत्नी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं और याचिका दायर की हैं. जिसपर सोमवार को सुनवाई होनी है.

आनंद मोहन पर आज होगी सुनवाई

पूर्व सांसद आनंद मोहन को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आनंद मोहन तत्कालीन डीएम की हत्या मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल की सजा काटकर बाहर आए हैं. आनंद मोहन 16 साल तक सलाखों के पीछे रहे. बिहार में पूर्व की महागठबंधन सरकार ने जेल मैनुअल में बदलाव किया था जिसका लाभ आनंद मोहन समेत कई कैदियों को मिला था और वो बाहर निकल सके. सरकार के इस फैसले पर दिवंगत डीएम की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में आवाज उठायी है. जिसपर सोमवार को सुनवाई होनी है.

पहले की सुनवाई में जानिए क्या मिला है आदेश..

बता दें कि 27 फरवरी को इस मामले की सुनवाई होनी थी लेकिन उक्त तारीख को सुनवाई टाल दी गयी थी. दिवंगत जिलाधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी के द्वारा दायर याचिका मामले में लगातार सुनवाई हो रही है. 6 फरवरी को इस मामले में की गयी सुनवाई में आनंद मोहन को अपना पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिनों में थाने में हाजिरी लगाने का आदेश अदालत की ओर से दिया गया था. वहीं सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में केंद्र सरकार से भी जवाब तलब किया था. अब विस्तृत सुनवाई इस मामले में होनी है.

आनंद मोहन का पूरा विवाद जानिए..

बताते चलें कि वर्ष 1994 में बिहार के गोपालगंज जिले के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या कर दी गयी थी. हत्याकांड मामले में आनंद मोहन को दोषी करसर दिया गया था और फांसी की सजा का ऐलान किया गया था. बाद में पटना हाईकेार्ट ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था. आनंद मोहन ने करीब 16 साल सजा काटी. उसके बाद बिहार सरकार ने कानून में संसोधन करके जेल नियमों में बदलाव किया और आनंद मोहन की रिहाई इसके बाद हो सकी. आनंद मोहन अब राजनीति के मैदान में भी पूरी तरह से सक्रिय हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

5 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

5 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

18 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

20 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

20 घंटे ago