Bihar

नीतीश सरकार ने आमिर सुबहानी को सौंपी नई जिम्मेदारी, इस आयोग का बनाया अध्यक्ष

बिहार के मुख्य सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आमिर सुबहानी को बिहार सरकार ने एक नई जिम्मेदरी सौंपी है. आमिर सुबहानी को बिहार का नया बिहार विद्युत विनियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही वो आयोग के छठे अध्यक्ष होंगे. रविवार को यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके दी गई. यह अधिसूचना सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा के द्वारा चार मार्च को राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालने की घोषणा के एक दिन बाद जारी की गई है.

बता दें कि आमिर सुबहानी राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के द्वारा शपथ ग्रहण कराने के बाद अध्यक्ष पद का विधिवत कामकाज संभालेंगे. ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस की ओर से उनके अध्यक्ष बनने की अधिसूचना जारी कर दी गई है.

जारी किए गए अधिसूचना में कहा गया है कि आमिर सुबहानी जिस दिन से विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे उस दिन से पांच साल तक या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो, आयोग का नेतृत्व करेंगे. बता दें कि 1987 में सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाले सुबहानी ने दिसंबर, 2021 में बिहार के मुख्य सचिव का पद संभाला था.

जारी अधिसूचना में आगे कहा गया है कि ‘बिहार विद्युत विनियामक आयोग (अध्यक्ष एवं सदस्यों की सेवाशर्त) नियमावली, 2003 के द्वारा बिहार सरकार में अध्यक्ष एवं उसके सदस्यों की सेवाशर्त को विहित किया है. इस सेवाशर्त के मुताबिक आमिर सुबहानी को अध्यक्ष पद के लिए पेंशन की सकल रकम के साथ-साथ उसमें किसी साराशिकृत अंश, यदि पहले से प्राप्त कर रहे हो, की कटौती के अध्यधीन प्रति माह दो लाख पच्चीस हजार रुपये वेतन देय होगा. बता दें कि आयोग के पहले अध्यक्ष जस्टिस बीएन पी सिंह थे.

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

7 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

12 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

14 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

16 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

21 घंटे ago