Bihar

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले बिहार में कई IAS को नई जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी डिटेल

लोकसभा चुनाव 2024 सर पर है। शनिवार को चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाला है। इसी के साथ बिहार समेत पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे पहले नीतीश कुमार ने बिहार के कई आईएएस पदाधिकारियों के विभागों में फेर बदल कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग में इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है वहीं कुछ अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।

सामान्य प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 2011 बैच के आईएएस अफसर और राज्यपाल सचिवालय के ओएसडी संजय कुमार को राज्यपाल सचिवालय में ही विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यपाल के एक अन्य ओएसडी, 2013 बैच के अफसर महावीर प्रसाद शर्मा को स्थानांतरित करते हुए राज्यपाल सचिवालय में अपर सचिव का जिम्मा दिया गया है। अगले आदेश तक दोनों अपने-अपने दायित्वों में बने रहेंगे।

इसके अलावा 2018 बैच की पदाधिकारी अमृता बैन्स को ऊर्जा विभाग का ओएसडी बनाया गया है। छुट्टी के बाद वह पद स्थापना की प्रतीक्षा में थी। 2010 बैच के अधिकारी और योजना विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय को पंचायती राज विभाग का निदेशक बनाया गया है। 2013 बैच के अफसर आनंद शर्मा से पंचायती राज निदेशक और नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। आनंद शर्मा निर्वाचन विभाग में अपर सचिव सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी में रहेंगे।

आईएएस अफसर 2011 बैच, आलोक रंजन घोष से कृषि निदेशक का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। आलोक रंजन घोष अब विशेष सचिव सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग का पदभार संभालेंगे। आईएएस अफसर मुकेश कुमार लाल जो वित्त विभाग में विशेष सचिव हैं, उन्हें कृषि निर्देशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago