Bihar

नौकरी के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को घेरा, पुराना वीडियो शेयर कर सीएम से किया सवाल

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नौकरी के मुद्दे पर क्रेडिट लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव के निशाने पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। आरजेडी नेता लगातार मुख्यमंत्री को घेर रहे हैं।

इस बीच रविवार को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पुराना वीडियो शेयर कर नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया। एक्स पर वीडियो शेयर कर तेजस्वी यादव ने लिखा है कि बिहार में 9 अगस्त 2022 को डिप्टी सीएम बनते ही मुख्यमंत्री से 9 अगस्त 2022 को 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार की घोषणा करवाई।

तेजस्वी ने एक्स पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में लिखा है कि 2020 चुनाव में 𝟏𝟎 लाख सरकारी नौकरियां देने के मेरे संकल्प पर आदरणीय मुख्यमंत्री कहते थे कि 𝟏𝟎 लाख नौकरी देना एकदम असंभव है।

9 अगस्त 2022 को मेरे उपमुख्यमंत्री बनते ही 15 अगस्त 2022, को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से इन्हीं CM से 𝟏𝟎 लाख नौकरी और 𝟏𝟎 लाख रोजगार की घोषणा करवाई। वहां इन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लोग साथ आए है तो ये आपको नौकरी देंगे। 17 महीनों में डिप्टी सीएम के तौर पर ही सही, लेकिन हमने 𝟒 लाख से अधिक नौकरियां दी और 𝟑 लाख नौकरियां अंतिम चरण तक प्रक्रियाधीन करवा दी है जो इस वर्ष युवाओं को अवश्य ही मिल जायेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

36 मिनट ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

53 मिनट ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

2 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

8 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

9 घंटे ago