बिहार में 17 महीने की सफल सरकार चलाने के बाद एक बार फिर से विपक्ष की भूमिका में आए तेजस्वी यादव अब बिहार में जनविश्वास यात्रा निकालने जा रहे हैं। जिसकी शुरूआत के लिए उन्होंने मुजफ्फरपुर जिले को चुना है। यह यात्रा आगामी 20 फरवरी से शुरू होगी और 29 फरवरी को समाप्त होगी। वहीं समस्तीपुर जिले के पटेल मैदान में 25 फरवरी को उनका कार्यक्रम तय किया गया है। इसी दिन वैशाली दरभंगा व मधुबनी में भी उनका कार्यक्रम है। यात्रा के दौरान वह अपनी सरकार के किए हुए काम को जनता के बीच रखेंगे। तेजस्वी की यात्रा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव हर दिन तीन से चार जिलों का दौरा करेंगे। जहां यात्रा के पहले दिन वह मुजफ्फरपुर के साथ सीतामढ़ी और शिवहर में सभाएं करेंगे। वहीं 29 नवंबर को यात्रा के आखिरी दिन कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई में सभा करेंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए रोहतास और कैमूर जिले के दौरे पर हैं। जहां वह राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते हुए दिखे।
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…