Bihar

CM नीतीश का बड़ा खुलासा… RJD के लोग सरकार में कमाई कर रहे थे, विधायकों को लाखों-लाख दे रहे थे, हमको सब पता चल गया है, सबकी जांच कराएंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास प्रस्ताव पर अपना पक्ष रखा. इसके बाद सदन में विश्वात मत पर मत विभाजन हुआ. विश्वास मत के समर्थन में जहां 130 विधायक खड़े हुए, वहीं विपक्ष में एक भी विधायक का समर्थन नहीं मिला. क्यों कि सदन में सीएम नीतीश के बोलने के दौरान ही महागठबंधन के साऱे विधायक वाकआउट कर गए थे. इस तरह से नीतीश सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं हैं. सबको साथ लेकर चलेंगे. हम राजद के लोगों को इज्जत दे रहे थे,लेकिन हमें पता चला कि ये लोग कमा रहे हैं. यह अच्छा नहीं है. तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सब विभाग एक ही जगह रखे हुए थे. पता चला कि हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए मोटा पैसा दिया जा रहा था. हमको सब पता चल गया है. हम सबकी जांच कराएँगे,आखिर इतना पैसा कहां से आया. हम सब पता लगाएंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हमने इनको दो बार मौका दिया.इनके मां-बाप को बिहार में 15 साल मौका मिला, लेकिन क्या किया. मेरी आइडिया को ही सबने अपनाया. भाजपा हो या आरजेडी, सब लोगों ने स्वीकार किया. साथ निश्चय किसकी आइडिया थी. वह मेरी आइडिया थी. जब यह लोग साथ थे तो हमने देखा कि लोग बढ़िया से काम नहीं कर रहे थे. इसके बाद हम अलग हो गए .

अभी आप क्लेम कर रहे हैं कि साथ निश्चय आप ही कर लिए हैं, इतने बड़े पैमाने पर जो नियुक्ति हुई वो आपने किया है ? भला बताइए…शिक्षा विभाग के मंत्री कौन थे. तब विजय चौधरी शिक्षा मंत्री थे. कांग्रेस को भी एक बार शिक्षा विभाग दिए थे लेकिन गड़बड़ नहीं किया था .राजद को शिक्षा विभाग दिए तो लोग गड़बड़ करने लगा. हर बार-बार रोकते थे इसलिए इस तरह की बात मत करिए.

विश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधऱी ने लालू परिवार पर बड़ा प्रहार किया. साथ ही जेडीयू-बीजेपी के पांच विधायकों के गायब होने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इलाज करूंगा. सम्राट चौधरी ने लालू परिवार को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया.सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार का प्रतीक कौन है.. सिर्फ लालू प्रसाद यादव का परिवार है. डेढ़ साल में ही तेजस्वी यादव अरबपति बन गए. लालू जी 15 साल सत्ता में रहे तो चारा खा गए, रेल मंत्री रहे तो रेलवे की नौकरी खा गए. आपकी यही क्वालिटी है .

गलतफहमी में ना रहें. तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं, इनको मैं सलाह देता हूं. जिस दिन सरकार बनी तब इन्होंने कहा कि हम खेल कर देंगे. अब यह क्या हुआ… खेल हो गया ना? आपको स्पष्ट तौर पर बताता हूं. पांच विधायक हमारे जो गायब हुए हैं ना.. एक-एक का इलाज करूंगा. कहां-कहां वे रहे, आपके ही एक सदस्य कह रहे थे. पिछले एक सप्ताह से आप लोकतंत्र को लूटने का काम कर रहे थे .आपके विधायक तो सामने से आए और हमारे विधायकों को तो आपने छुपा कर रखा था.

Avinash Roy

Recent Posts

एसपी ने दो थानाध्यक्षों को बदला, आशुतोष को रोसड़ा और शिव नारायण को कर्पूरीग्राम थाने की कमान

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के…

10 घंटे ago

राइफल नंबर ने खोली पोल, जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर सिंह गिरफ्तार; लाइसेंसी राइफल चोरी की कहानी पड़ी भारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC कोच में सांप जैसा जीव दिखने से मची अफरातफरी, बोगी ट्रेन से अलग की गयी

समस्तीपुर : जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल समेत बिहार के 10 जिलों में रेलवे बनाएगा 37 ROB, खत्म होंगे समपार फाटक

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के समपार फाटकों पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों…

14 घंटे ago

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…

1 दिन ago