Bihar

अपने ही पार्टी सुप्रीमों लालू यादव के खिलाफ बोलने पर आरजेडी MLC रामबली चंद्रवंशी की विधान पार्षदी गई, सदस्यता खत्म

लालू यादव के खिलाफ बयानबाजी करना आरजेडी एमएलसी रामबली चंद्रवंशी को भारी पड़ गया। एमएलसी रामबली सिंह की विधान परिषद से सदस्यता समाप्त कर दी गई है। सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने मंगलवार को उनकी सदस्यता समाप्त करने से संबंधित फैसले पर मुहर लगा दी। इसके बाद विधान परिषद के स्तर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसी वर्ष 16 जनवरी को इस मामले की अंतिम सुनवाई हुई थी। इसके बाद सभापति ने फैसले को सुरक्षित रख लिया था। इसी दिन एमएलसी रामबली सिंह ने अपना पक्ष भी सभापति के समक्ष रखा था। उनके खिलाफ यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 191 (2) और संविधान की 10वीं अनुसूची के अलावा बिहार विधान परिषद दल विरोधी नियम के प्रावधानों के अंतर्गत की गई है।

एमएलसी रामबली सिंह पर अपनी पार्टी राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पार्टी की विचारधारा के खिलाफ निरंतर बयानबाजी करने का आरोप है। लालू प्रसाद और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव को अतिपिछड़ा विरोधी बताया था। उन्होंने जाति आधारित गणना का भी विरोध किया था और इसके खिलाफ भी लगातार बयान दे रहे थे। उनके इस रवैये खिलाफ राजद विधान पार्षद और पार्टी के तत्कालीन उप-मुख्य सचेतक सुनील सिंह ने 2 नवंबर 2023 को याचिका दायर की थी। इसे स्वीकार करते हुए पूरे मामले की सुनवाई परिषद के सभापति ने शुरू की थी।

सभापति से शिकायत के बाद उन्होंने कहा था कि महागठबंधन के नेताओं को उनके नाम में ‘राम’ शब्द से चिढ़ है। राजद के बारे में कहा था कि यह पार्टी राममनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के विचारों से प्रेरित होकर बनी थी, लेकिन अब इनकी यह विचारधारा बदल गई है। उन्होंने यह भी कहा था कि वे समाज के हित में अपने विचारों को लगातार बुलंद करते रहेंगे। अगर राजद उनकी इस गतिविधि को पार्टी विरोधी समझती है, तो वे राजद की परवाह नहीं करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

3 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

7 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

12 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

12 घंटे ago