Bihar

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में लगी आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना के अशोक राजपथ स्थित बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में बुधवार को आग लग गई. यह आग अस्पताल के इमर्जेंसी के सामने स्थित सर्जिकल स्टोर रूम में लगी है. अगलगी के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. तुरंत की फायर ब्रिगेड को इस बात की सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की छह गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं हैं. आग लगने का कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. वहीं, कुछ लोग आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं. जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा.

आग बुझाने में लगी फायर ब्रिगेड

आग लगने की वजह से अस्पताल परिसर में चारों तरफ धुआं फैल गया. लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं. रास्ता संकीर्ण होने के कारण मौके पर जेसीबी भी बुलाई गई है. अगलगी की घटना के कारण पीएमसीएच राजेंद्र सर्जिकल का विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

9 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

10 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

22 घंटे ago