Bihar

पटना में देश का सबसे बड़ा बापू टावर तैयार, 129 करोड़ की लागत, 4 फरवरी को उद्घाटन, जानें खासियत…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित देश का पहला सबसे बड़ा बापू टावर राजधानी पटना में बनकर तैयार हो गया है। बापू टावर का उद्घाटन 4 फरवरी को होगा। पर्यटकों को बापू टावर के तौर नई सौगात मिलेंगी। इसके लिए भवन निर्माण विभाग और निर्माण एजेंसी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा। बापू टावर को बनाने में 129 करोड़ की लागत आई है। बापू टावर की प्रदर्शनी गैलरी में लगने वाली मूर्तियां और कलाकृतियां का निर्माण अहमदाबाद की फैक्ट्री में किया गया है। प्रदर्शनीय वस्तु लगाने के लिए सिविल वर्क का कार्य भी पूरा हो गया है। टावर के गोलाकार भवन में लगी तांबे की परत चमक बिखेर रही है। इतना ही नहीं रात में सामने से लाइट जलते ही, इसकी खूबसूरती बढ़ जाती है।

जानकारी के अनुसार बापू टावर में आने वाले पर्यटक गर्दनीबाग के मुख्य सड़क पर बने एक नंबर गेट से परिसर में प्रवेश करेंगे, जहां पर्यटकों को परिसर के अंदर 50 चार पहिया और 150 दो पहिया वाहन की पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसके बाद मुख्य द्वार के आगे बने काउंटर से टिकट लेने के बाद पर्यटक घूमने के लिए बापू टावर के गोलाकार भवन में प्रवेश करेंगे।

जहां भूतल पर टर्न टेबल थियेटर शो के जरिये पर्यटकों को बापू की जीवनी दिखाई जाएगी। इसके बाद पर्यटक गोलाकार और आयताकार भवन में घूमते हुए बापू के इतिहास को देखेंगे। वहीं पर्यटक घूमने के बाद गर्दनीबाग के रोड नंबर 15 में बने गेट से बाहर निकल जाएंगे। करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से गांधी जी और बिहार के इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जा रही है।

बापू टावर के आयताकार भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सजाने का कार्य अंतिम चरण में किया जा रहा है। वहीं गोलाकार भवन की बाहरी दीवार में 42 हजार किलो से तांबे की परत लगा दी गई है। दीवार पर लगने वाला तांबा ऑक्सीजन और नाइट्रोजन के रिएक्शन से इंद्रधनुषी रंगों में बदल रहा है। इससे भवन की खूबसूरती बढ़ गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

7 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago