Bihar

नीतीश कुमार की भूल से टूटा लालू-तेजस्वी का वनवास; गिरिराज सिंह बोले- उनके नाम का लॉकेट गले में लटका लें

जन विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के नेताओं पर मौके निकाल निकाल कर हमला कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस पर पलटवार किया है। भाजपा नेता ने तेजस्वी यादव को नीतीश के नाम का लॉकेट गले में लटका कर चलने की सलाह दी है। कहा है कि नीतीश कुमार की भूल से लालू यादव और तेजस्वी का वनवास टूट गया।

अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव घोटालों के लिए जाने जाते हैं। अगर नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ जाने की भूल नहीं करते तो इन्हें सरकार में आने का मौका इन्हें कभी नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का डीएनए ही लूट पाट और भ्रष्टाचार हो वह क्या बात करेगा। लालू जी का बेटा होने के कारण तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के रूप में आए। घोटाले से ही उनकी ख्याति है। पांच विभागों के मंत्री और उपमुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कितना काम किया, यह बिहार की जनता को बताना चाहिए। नीतीश कुमार ने भूल कर दी कि लालू और तेजस्वी का भाग्य जग गया और उनका वनवास टूट गया नहीं तो इनका कहीं आता-पता नहीं होता। ये लोग नीतीश कुमार के नाम का लॉकेट लटका कर घूमें तो ज्यादा बेहतर होगा।

इससे पहले जन विश्वास यात्रा पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को थका हुआ मुख्यमंत्री बताया। कहा कि इनका काम में मन नहीं लगता है। राज्य की जनता भी उनसे परेशान है। इनकी पार्टी के नेता सहयोगी भी अब चुके हैं। राज्य के पदाधिकारी भी खुश नहीं रहते। नीतीश कुमार से बिहार संभाल नहीं रहा है। तेजस्वी यादव ने मोतिहारी में यहां तक कह दिया कि चाचा के पास ना विजन है ना रीजन।

रविवार को तेजस्वी प्रसाद यादव का काफिला हाजीपुर होते हुए महुआ की ओर रवाना हुए। उनकी झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब। गंडक पुल रोड रामाशीष चौक, दिघी यादव द्वार चौक, शुभई, सेंदुआरी चौक पर हजारों की भीड़ ने अपने नेता का रोड शो के दौरान हौसला बढ़ाया। देव कुमार चौरसिया, डॉ मुकेश रौशन के नेतृत्व में यादव द्वार पर तेजस्वी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि बिहार के सभी वर्ग के लोगों को लेकर चलना है। नौकरी और रोजगार की बात की और कहा कि 17 साल बनाम 17 महीने की महागठबंधन की सरकार ने करके दिखाया है, उसे जन-जन तक पहुंचना है। नफरत फैलाने वाले, भाई-भाई को लड़ाने वाले और जुमलेबाजी करने वाले एनडीए के लोगों से सतर्क रहना है।

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

1 घंटा ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

7 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

7 घंटे ago