बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आरजेडी विपक्ष की भूमिका में आ गई है। ऐसे में पूर्व सीएम राबड़ी देवी को एक बार फिर बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल बनाया गया है जबकि आरजेडी कोटे से एमएलसी सुनील कुमार सिंह को विरोधी दल का सचेतक बनाया गया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक पाला बदलने के बाद बिहार में एनडीए की सरकार का गठन हुआ और महागठबंधन फिर से सत्ता से बेदखल हो गई। नई सरकार के गठन के बाद तेजस्वी यादव को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर जनता के मुद्दों को उठाने का काम करेंगे। विधानसभा के बाद अब विधान परिषद में भी विरोधी पक्ष से आरजेडी को बड़ी जिम्मेवारी मिली है।
आरजेडी विधान मंडल कल की बैठक में राबड़ी देवी को सर्व सम्मति से विरोधी दल का नेता चुना गया है जबकि उनके मुंहबोले भाई आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह को विधान परिषद में विरोधी दल का सचेतक के रूप में चुना गया है। आरजेडी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सभापति को पत्र लिखकर इन्हें मान्यता देने का अनुरोध किया था।
आरजेडी के अनुरोध पर बिहार विधान परिषद के सभापति ने राबड़ी देवी को नेता विरोधी दल और आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह को बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के मुख्य सचेतक के रूप में मान्यता दे दी गई है। बिहार विधान परिषद सचिवालय की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…