Bihar

NDA की सरकार बनने के बाद PM मोदी का होगा पहला बिहार दौरा, अमित शाह और राजनाथ सिंह भी आएंगे…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार भाजपा ने अपनी तैयारी और तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा होने के पहले पार्टी के वरीय नेताओं का बिहार दौरा का कार्यक्रम तय हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मार्च के प्रथम सप्ताह में बिहार आएंगे। जबकि इस महीने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार आएंगे। इन नेताओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मार्च को बिहार आ सकते हैं। प्रधानमंत्री चंपारण में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे केंद्र सरकार की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

इसके पहले जनवरी-फऱवरी महीने में प्रधानमंत्री के दौरे का दो कार्यक्रम स्थगित हो चुका है। अब नई तारीख तीन मार्च सामने आई है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह भी पटना आने वाले हैं। वे 5 मार्च को पटना आ रहे हैं। इस दौरान वे पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

वहीं इस महीने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार आएंगे। वे दो जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री का बिहार दौरा 28 फरवरी को हो सकता है। इस दिन वे सीतामढ़ी, छपरा, मधुबनी या दरभंगा में से किसी दो स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर पार्टी के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। एक-दो दिनों में स्थान तय कर इसकी सूचना केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी जाएगी।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी एक दिनी दौरे पर बिहार आ रहे हैं। यूपी के डिप्टी सीएम 23 फरवरी को आने वाले हैं। शाहाबाद क्षेत्र में इनकी जनसभा होगी। वे पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले संत रविदास समारोह में शामिल होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

9 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

9 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

11 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

11 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

11 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

11 घंटे ago