पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव अगले चुनाव में माय (मुस्लिम-यादव) समीकरण बना लें या बाप, कुछ नहीं होने वाला है। देश की जनता अब विकास चाहती है और उसे जाति से मतलब नहीं है। गिरिराज ने आरोप लगाए कि आरजेडी के लोग धांधली करते हैं। नौकरी के बदले जमीन लेते हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग लोकतंत्र में खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इनकी जुबान समय आने पर बदलती रहती है। ट्रांसफर पोस्टिंग में ये धांधली करते हैं। ये नौकरी के बदले जमीन लेने वाले लोग हैं। अगले चुनाव में इनसे कुछ नहीं होने वाला है।
केंद्र सरकार के कामों की तारीफ करते हुए गिरिराज ने कहा कि देश की जनता को अब सिर्फ विकास से मतलब है। पीएम नरेंद्र मोदी को बिहार और देश की जनता का समर्थन मिला है। मोदी ने भी गरीबों के हित में काम किए हैं। इसलिए देश की जनता अब प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ चुकी है और आगे भी जुड़ी रहेगी।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने सोनिया गांधी की राज्यसभा उम्मीदवारी पर कहा कि कांग्रेस अब थक गई है। सोनिया भी थकी हुई हैं। मल्लिकार्जुन खरगे को निराशा है। राहुल गांधी को लॉन्च कर रहे हैं, वे लॉन्च नहीं हो पा रहे हैं। लॉन्चिंग पैड पर ही खड़े हैं।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…