Bihar

मुजफ्फरपुर से दरभंगा जा रही बस NH पर धू-धूकर जली बस, 35 यात्री थे सवार; खिड़की से कूदकर बचाई जान

मुजफ्फरपुर से दरभंगा जा रही पथ परिवहन निगम की बस मंगलवार शाम करीब पौने चार बजे मझौलिया में एनएच-27 पर धू-धूकर जल गई। घटना के समय बस में सवार 35 यात्री बाल-बाल बच गए। धुआं निकलना शुरू होते ही सभी यात्री कूदकर बस से बाहर निकल गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। देखते ही देखते 40 मिनट में पूरी बस जल गई।

कंडक्टर विनोद दास ने बताया कि बस इमलीचट्टी स्थित सरकारी स्टैंड से 3.20 बजे खुली थी। बस को माड़ीपुर और गोबरसही होकर मझौलिया चौक से यू टर्न लेकर भगवानपुर के लिए मुड़ना था। मझौलिया पहुंचने पर बस के चालक ने नीचे इंजन की ओर से धुआं निकलते देखा। उसने तत्काल बस रोक दी। नीचे उतरकर देखा तो बस के इंजन में आग लगी थी। इस पर चालक और कंडक्टर ने यात्रियों को बस से निकलने के लिए शोर मचाया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कोई खिड़की से कूदा तो कोई गेट से गिरते-पड़ते बाहर भागा। यात्रियों का सामान भी बस से सुरक्षित निकाल लिया गया।

कंडक्टर ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वायरिंग में शॉट सर्किट से आग लगी थी। तुरंत स्थानीय सदर थाना और फायर ब्रिगेड के नंबर पर कॉल किया गया, लेकिन मदद समय पर नहीं पहुंची। बस में आग फैलने पर आसपास के लोग भी जुट गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप से आग को बुझाने के लिए पानी मारा लेकिन लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते-देखते आग पूरे बस में फैल गई। बीच सड़क पर हुए इस हादसे से करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। बाद में पुलिस ने एक साइड से वाहनों को निकलवाया। घटना के बाद एनएच पर लंबा जाम लग गया। बस पथ परिवहन निगम के दरभंगा डिपो की थी।

हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर जाकर बस की जांच की गई। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। मेंटेनेंस टीम जांच करेगी। दरभंगा डिपो की यह बस मुजफ्फरपुर से दरभंगा जा रही थी।
– आशीष कुमार, आरएम, बीएसआरटीसी, मुजफ्फरपुर डिपो।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

8 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

11 घंटे ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

14 घंटे ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

1 दिन ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

1 दिन ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

1 दिन ago