बिहार में 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल शुरू हो गई है। आज यानी 11 फरवरी को JDU ने एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें जेडीयू विधायक शामिल हुए थे। लेकिन इस मीटिंग में जेडीयू के 4 विधायक नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल जेडीयू के मंत्री विजय चौधरी के आवास पर जेडीयू की मीटिंग हो रही थी, जिसमें जेडीयू के विधायक पहुंचे थे। इस मीटिंग में जेडीयू के 4 विधायक बीमा भारती, सुदर्शन, डॉ संजीव और दिलीप राय नहीं पहुंचे। ये सभी विधायक 10 फरवरी को श्रवण कुमार के आवास पर हुए भोज में भी नहीं पहुंचे थे। चौंकाने वाली बात ये है कि इन चारों विधायकों के मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहे हैं।
मांझी के आवास में भी चल रही मीटिंग
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के विधानमंडल दल की बैठक भी आज पूर्व सीएम मांझी के आवास पर चल रही है। इस मीटिंग में पार्टी के सभी 4 विधायक मौजूद हैं। जीतन राम मांझी का दावा है कि हम 128 से ज्यादा का आंकड़ा पार करेंगे।
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद का बयान सामने आया
बिहार के सियासी घटनाक्रम पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बिहार में फ्लोर टेस्ट को लेकर कहा कि हमें कोई डर नहीं है, सिर्फ दो दिन की बात है। उनके (तेजस्वी) घर में लोग क्यों बंद हैं? पूर्व उप मुख्यमंत्री के घर में विधायक क्यों बंद हैं?
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…