मनरेगा से संबंधित जानकारी और इसकी शिकायत को लेकर जनमनरेगा एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पर ऑनलाइन जानकारियां तो मिलेंगी ही, शिकायत भी दर्ज की जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग इसका गांव-गांव प्रचार-प्रसार करेगा। जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) लोगों को एप की जानकारियां देंगे। इसके लिए एंड्रायड मोबाइल होना आवश्यक है। इसमें प्ले स्टोर के माध्यम से जनमनरेगा एप को इंस्टॉल कराया जाएगा। पीआरएस लोगों को मनरेगा से जुड़ी जानकारियां और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया बताएंगे।
बताया गया है कि इस एप के माध्यम से यह पता चलेगा कि मनरेगा से कौन-कौन से काम हुए हैं। किन-किन मजदूरों का जॉब कार्ड बनाया गया है। बता दें कि यह एप काफी महत्वपूर्ण है। इससे कई जानकारियां मिल सकती हैं। मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत भी किए जाने की सुविधा मिलेगी। शिकायत मिलने के बाद विभाग के अधिकारी और कर्मी इसपर संज्ञान लेंगे। शिकायत की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…