बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि- नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे कभी बंद नहीं होते हैं। नीतीश कुमार जब भी आना चाहे वह आ जाएं हम उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद लालू के इस बयान पर कई तरह से सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
दरअसल, वैशाली के जंदाहा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि – लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश जी आएंगे तो देखेंगे और रही बात दरवाजा खुला रहने की तो मेरा दरवाजा हमेशा से ही खुला ही रहता है। हमारा दरवाजा बंद नहीं होता है। ऐसे में लालू यादव की बात से मतलब निकाला जा रहा है कि सरकार भले ही बदल गई हो लेकिन दिल नहीं बदला है और यदि नीतीश कुमार वापस से साथ आते हैं तो लालू को कोई एतराज नहीं होगा।
मालूम हो कि, इससे पहले कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव नई सरकार बनने के बाद पहली बार एक साथ हुए। दोनों बड़े और छोटे भाई एक दूसरे से पूरे गर्मजोशी के साथ मिले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हाथ जोड़कर नमस्कार किया और फिर उनका हालचाल पूछा। उनके पास ही पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी खड़े थे। वह भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुस्कुराते हुए मिले। अच्छी बात यह रही कि इस मुलाक़ात के बीच मुस्कुराते हुए दिखे और दोनों दिग्गज नेताओं के बीच किसी तरह की कोई तल्खी नहीं दिखाई दी। इस मौके पर लालू यादव के समर्थक लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…