बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है. वहीं, दुर्घटना में 6 से अधिक लोग बुरी तरफ से जख्मी हैं. घटना रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव की है. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए. हादसा लखीसराय – सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहरौरा गांव के समीप हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे जिनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी है. बाकी घायलों की भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.
इस हादसे में ऑटो चालक मनोज कुमार की इलाज के दौरान हो गई है. वहीं, दिवाना कुमार, छोटू कुमार, अमित कुमार और रामू कुमार की पहचान हो पाई है. ये सभी मुंगेर जिला के जमालपुर के नया टोला केशोपुर निवासी थे. अन्य मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस मृतकों के मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना देकर पता लगाने में जुटी है. इस बीच कुछ घायलों की पहचान हो पाई है इनमें पचना रोड लखीसराय के सागर यादव, मुंगेर जमालपुर के रितिक कुमार की पहचान हुई है. घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़ जमा है.
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…
पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…
समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…
बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…