के के पाठक का फैसला बदलेंगे CM नीतीश: शिक्षकों को मिलेगी बड़ी राहत, अब 10 बजे से 4 बजे तक चलेगा सरकारी स्कूल
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
केके पाठक के आदेश को नीतीश कुमार ने पलटा, कहा 10 बजे से 4 बजे तक चलेंगे स्कूल, हम तो शुरू से ही कह रहे हैं। सुबह 9 बजे से पांच बजे तक स्कूल चलाना ठीक नहीं, केके पाठक को आज ही बुलाकर कह देंगे, यह उचित नहीं की शाम पांच बजे तक स्कूल चले।
इसके पहले बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राजद और वाम दलों के विधायकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले कई विधायकों ने एक साथ बैनर लेकर शिक्षा विभाग से जुड़े कई फैसलों का विरोध किया. शिक्षकों की कई मांगों को आगे रखकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का भी जोरदार विरोध किया.
केके पाठक का विरोध करने वालों में राज्य के पुव शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी शामिल रहे. उन्होंने केके पाठक के उस फरमान का विरोध किया जिसमें हाल ही में नियुक्त शिक्षकों को सन्गठन बनाने पर रोक लगाई गई है. संयोग से जिस समय यह फैसला लिया गया था उस समय चंद्रशेखर ही शिक्षा मंत्री थे. उस दौरान भले ही चंद्रशेखर ने पाठक के उस फरमान पर चुप्पी साध ली हो लेकिन अब उन्होंने इसे अलोकतांत्रिक बताया है.
वीडियो :
के के पाठक का फैसला बदलेंगे CM नीतीश: शिक्षकों को मिलेगी बड़ी राहत, अब 10 बजे से 4 बजे तक चलेगा सरकारी स्कूल। मुख्यमंत्री ने कहा- क्या अभी तक शिक्षा विभाग ने संशोधन नहीं किया है? यह बिल्कुल गलत है। हम अभी तुरंत के के पाठक को बुला रहे हैं, पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं…… pic.twitter.com/XehFG13xVi
— Samastipur Town (@samastipurtown) February 20, 2024

