Bihar

जेडीयू MLC पर ED का शिंकजा और कसा, राधाचरण की 26.19 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आय से अधिक संपत्ति के मामले में बेऊर जेल में बंद जदयू के एमएलसी राधाचरण सेठ की मुश्किलें और बढ़ गई है। ईडी ने राधाचरण की 26.19 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त किया है। बालू के अवैध खनन और कारोबार मामले में ब्रॉडसॉन्स कंपनी से जुड़े मामले की जांच में यह कार्रवाई की गई है। बालू के अवैध खनन और बालूघाटों के ठेके से जुड़ी करोड़ों की हेराफेरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी है। और जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

इस मामले में राधाचरण सेठ के बेटे कन्हैया कुमार पर भी ईडी का शिकंजा कस चुका है। बीते साल जून महीने में भी राधाचरण सेठ और उनके बेटे कन्हैया कुमार की स्वामित्व वाली कंपनी आदित्य मल्टीकॉम के साथ अशोक कुमार एवं जीवन कुमार की निदेशक मंडल वाली कंपनी ब्रॉडसन के स्तर से बालू के अवैध व्यापार से जुड़े दस्तावेज मिले थे।जिसके बाद ईडी ने राधाचरण और उनके बेटे से लंबी पूछताछ भी की थी। 13 सितंबर को ईडी की ओर से पीएमएलए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके कुछ दिनों के बाद उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

कभी आरा स्टेशन के पास जलेबी छानने वाले जदयू के पूर्व एमएलसी राधाचरण साह इतनी अकूत संपत्ति के मालिक बन गये हैं कि आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से लेकर ईडी को एक साथ आरा समेत राज्य ही नहीं देश भर के कई ठिकानों पर छापेमारी करनी पड़ी है। 100 करोड़ के बेनामी लेनदेन के साथ भारी मात्रा में कैश, गहने और निवेश-जमीन के दस्तावेज भी मिलने की चर्चा उठी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

2 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

15 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

16 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

1 दिन ago