बिहार के मोतिहारी में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, इंडोनेशिया के सिबोरोगबोरोग की रहने वाली सोइल्लीना मेनाक सिलाबन ने मोतिहारी के रहने वाले हर्षवर्धन कुमार के साथ शादी रचाई है. वहीं, इस अनोखे शादी में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन के सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी.
मामला पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड का है. यहां के रहने वाले अखिलेश कुमार के बेटे हर्षवर्धन कुमार साल 2018 में इंडोनेशिया गए थे. इस दौरान वहां इंडोनेशिया के सिबोरोगबोरोग के नेशनल चुंग चेंग यूनिवर्सिटी ताइवान में उनकी मुलाकात सोइल्लीना मेनाक सिलाबन से हुई. पहले दोनों में प्यार शुरू हुआ. फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया.
‘शादी से दोनों के परिवार वाले भी काफी खुश दिखे’
इसके बाद विदेशी युवती अपनी मां सोली सिपहुतर के साथ बिहार पहुंची. फिर के पूर्वी चंपारण के पताही में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई. भारतीय सभ्यता संस्कृति और परिधान में सजी विदेशी दुल्हन काफी सुंदर दिख रही थी. वहीं, इस शादी से दोनों के परिवार वाले भी काफी खुश दिखे.
‘यहां के कल्चर और भाषा सिख लुंगी’
इस अनोखे शादी में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन के सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी. वहीं, दुल्हन सोइल्लिना ने बताया कि कि हमारे यहां का कल्चर भी सिमिलर है. यहां आकर बहुत अच्छा लगा है. आगे मैं यहां के कल्चर और भाषा सिख लुंगी.
दूल्हा अखिलेश ने कही ये बात
वहीं, दूल्हा अखिलेश ने कहा कि हमारी पढ़ाई मैट्रिक तक बिहार में हुई. बाद में मैं दिल्ली और अन्य जगह पढ़ाई करने के बाद ताईवान गया. वहां हम लोगों की मुलाकात हुई. हम दोनों एक ही कॉलेज में थे. धीरे-धीरे हम लोग एक दूसरे को समझे और फाइनल हुआ कि हम लोग शादी करेंगे. फिर हम लोगों ने शादी कर ली. दोनों जगह की संस्कृति लगभग समान समान है.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…