Bihar

अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, शरीर के इन हिस्सों पर परमानेंट टैटू को मंजूरी, इस दिन तक कराएं रजिस्ट्रेशन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर बहाली के दौरान टैटू को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने शरीर पर टैटू बनवा रखा है. उन्हें विशेष रूप से इसपर ध्यान देना होगा. निर्देश के अनुसार किसी भी अभ्यर्थी को धार्मिक भावना के स्थायी शारीरिक टैटू केवल भीतरी चेहरे पर यानी कोहनी के अंदर से कलाई तक और हथेली के पीछे, हाथ के पीछे (पृष्ठीय) तरफ की अनुमति दी गयी है. शरीर के किसी अन्य हिस्से पर यदि स्थायी टैटू होगा, तो ऐसे में अभ्यर्थी को चयन की प्रक्रिया से बाहर कर दिया जायेगा.

रीति-रिवाजों के अनुसार टैटू बनवाने की छूट

आदिवासी समुदायों व आदिवासी क्षेत्रों से संबंधित उम्मीदवारों को मौजूदा रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार शरीर के किसी भी हिस्से पर स्थायी टैटू बनवाने की छूट रहेगी. ऐसे उम्मीदवार के लिए भी टैटू को लेकर शर्तें तय की गयी हैं. उम्मीदवारों को हस्ताक्षरित स्व-प्रमाणित प्रमाणपत्र भरकर सत्यापित कर जमा कराना होगा.

जारी किया गया फॉर्मैट

इसके साथ ही आदिवासी समुदाय से संबंधित होने का प्रमाणपत्र और स्थायी शारीरिक टैटू की अनुमति उस जिले डीएम या एसडीएम से हस्ताक्षरित कराना होगा. हस्ताक्षर करने वाले संबंधित अधिकारी का नाम और पदनाम स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा. इसको लेकर एक फार्मेट भी कार्यालय की ओर से जारी किया गया है.

22 मार्च तक रजिस्ट्रेशन

बता दें कि अग्निवीर बहाली को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 मार्च तक चलेगी. 22 अप्रैल को ऑनलाइन मोड में परीक्षा ली जायेगी. इसको लेकर एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा. इसके लिए सभी जिलों को मिलाकर प्रतिदिन करीब एक हजार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं.

एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को मिलेगी छूट 

अग्निवीर बहाली में एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को छूट दी जायेगी. ए सर्टिफिकेट होने पर क्रमश: जीडी, ऑफिस असिस्टेंट, अग्निवीर टेक्निकल और ट्रेड्समैन के लिए पांच-पांच अंक दिये जायेंगे. बी सर्टिफिकेट धारियों को 10-10 अंक दिये जायेंगे. सी सर्टिफिकेट धारियों में जीडी के लिए 20 और अन्य पदों के लिए 15-15 अंकों का वेटेज मिलेगा. सी सर्टिफिकेट के साथ यदि रिपब्लिक डे मुख्य परेड का हिस्सा रहे हों, तो जीडी के लिए 25 और अन्य पदों के लिए 20 अंकों का वेटेज दिया जाएगा. आइटीआइ, डिप्लोमा और अन्य डिग्रीधारियों के लिए भी नियमानुसार अंकों के वेटेज का निर्धारण किया गया है.

फर्जी प्रमाणपत्र मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई

पिछले वर्ष अग्निवीर भर्ती के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पास से फर्जी आधार कार्ड और अन्य प्रमाणपत्र पाये गये थे. इसको लेकर सेना भर्ती कार्यालय ने कहा है कि इस बार यदि किसी अभ्यर्थी के पास फर्जी आधार कार्ड या कोई भी कागजात पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

1 घंटा ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

16 घंटे ago