Bihar

Election Commission की टीम का तीन दिवसीय बिहार दौरा, लोकसभा चुनाव के तैयारियों की करेगी समीक्षा, जानिए पूरा कार्यक्रम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय टीम सोमवार को पटना पहुंचेगी। इस टीम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार एवं दोनों निर्वाचन आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय व अरुण गोयल भी शामिल रहेंगे। उनके साथ आयोग के वरीय अधिकारियों की टीम भी पटना पहुंचेगी।

आयोग ने मिनट टू मिनट कार्यक्रम का निर्धारण करते हुए इसकी सूचना बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को भेज दी है। इसके अनुसार पटना पहुंचते ही आयोग की टीम लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर देगी। सोमवार को पटना पहुंचने के साथ ही आयोग की टीम बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस के नोडल व झारखंड के अर्धसैनिक बलों के नोडल अधिकारी के साथ 7.30 बजे से 8.30 बजे तक बैठक करेगी।

वहीं, 20 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। जबकि, उसी दिन 11.45 से 7 बजे तक सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रमंडलीय आयुक्तों, एसएसपी व उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों का जायजा लेगी।

तीसरे और अंतिम दिन आयोग की बैठक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस के नोडल अधिकारी, बिहार के केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के नोडल पदाधिकारियों के अलावा लोकसभा चुनाव में शामिल सभी इनफोर्समेंट एजेंसियों के पदाधिकारियों के साथ होगी। उनकी अंतिम समीक्षा बैठक मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी एमएस भट्टी के साथ होगी। शाम छह बजे प्रेस कांफ्रेंस के बाद आयोग की पूरी टीम वापस दिल्ली लौट जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

23 मिनट ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

50 मिनट ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

6 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

17 घंटे ago