Bihar

बिहार में फ्लोर टेस्ट आज, RJD विधायक चेतन आनंद को रात 2 बजे पुलिस ने तेजस्वी के घर से निकाला

फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. राज्यभर की पुलिस चौकस हो गई है. ये अलर्ट 12 फरवरी शाम तक जारी रहेगा. तेजस्वी यादव के आवास से रात 2 बजे पटना पुलिस ने RJD विधायक चेतन आनंद को निकाला. 11.02.24 को चेतन के छोटे भाई अंशुमन आनंद के द्वारा पाटलिपुत्र थाना में सूचना दी गई की उनके बड़े भाई चेतन आनंद, विधायक शिवहर, 10 फरवरी से लापता हैं. इस आधार पर पुलिस रात्रि 10:00 बजे तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची थी. लेकिन भारी समर्थकों के विरोध के कारण पुलिस बैरन लौटी.

स्वेच्छा से उनके परिजन के पास पहुंचाया

रात्रि 1:00 बजे पटना पुलिस ने तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचकर चेतन आनंद को वहां से निकाला. पटना पुलिस ने जानकारी दी कि पुलिस द्वारा माननीय विधायक को उनकी स्वेच्छा से उनके परिजन के पास पहुंचाया गया.

प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित करवाई

दिनांक 11.02.24 को श्री अंशुमन आनंद के द्वारा पाटलिपुत्र थाना में सूचना दी गई की उनके बड़े भाई श्री चेतन आनंद, विधायक शिवहर, 10 फरवरी से लापता हैं. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित करवाई की गई. पुलिस द्वारा माननीय विधायक को उनकी स्वेच्छा से उनके घर पहुंचाया.

रात में 1 बजे तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर पुलिस के प्रवेश करने के बाद आरजेडी ने X पर पोस्ट किाया, नीतीश कुमार ने सरकार जाने के डर से हजारों की संख्या में पुलिस भेज तेजस्वी जी के आवास को चारों तरफ़ से घेर लिया है. ये किसी भी तरह से किसी भी बहाने आवास के अंदर घुस कर विधायकों के साथ अप्रिय घटना करना चाहते है. बिहार की जनता नीतीश कुमार और पुलिस के कुकर्म देख रही है. याद रहे हम डरने और झुकने वालों में से नहीं है. ये वैचारिक संघर्ष है, हम इससे लड़ेंगे और जीतेंगे. बिहार की न्यायप्रिय जनता इस पुलिसिया दमन का प्रतिकार करेगी. जय बिहार! जय हिन्द.

ऑपरेशन लालटेन का डर

ऑपरेशन लालटेन के डर से आनन फानन में जेडीयू ने बड़ा फैसला लिया. विधायक आज रात होटल चाणक्य में रहेंगे. होटल चाणक्य में 20 कमरे बुक किए गए. जदयू के कई विधायक होटल में ही रुकेंगे. पूर्व मंत्री लेसी सिंह शीला मंडल भी होटल चाणक्य पहुंची.

JDU, BJP के विधायक होटल में

जेडीयू के सारे विधायको को चाणक्य होटल भेजा गया है. बीजेपी के विधायकों को होटल पाटलिपुत्र एजोटिका एक्जीविशन रोड में ठहराया गया है. पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में कमरा बुक कर होटल में ले जाया जा रहा है. विधायक और विधान पार्षद होटल से ही विधानसभा पहुंचेंगे. बीजेपी के सभी विधायक और विधान पार्षद आरजेडी और वाम विधायक अभी तेजेस्वी के आवास 5 देशरत्न मार्ग में हैं. कांग्रेस के कुछ विधायक सदाकत आश्रम गए हैं, जबकि कुछ तेजेस्वी आवास में ही हैं.

बिहार में नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट आज

बिहार विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 243 है. CM नीतीश के पक्ष में NDA के कुल 128 विधायक BJP के 78 और JDU के 45 विधायक हैं. 4 विधायक हैं 1 निर्दलीय. विपक्ष में कुल 115 विधायक हैं. आरजेडी के 79 और कांग्रेस के 19 विधायक हैं. लेफ्ट के 16 और AIMIM का 1 है.

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

2 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

4 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

4 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago