बिहार की जारी सियासी हलचल के बीच बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहार चौधरी ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर अपना रूख स्पष्ट कर दिया. उन्होंने कहा कि इस्तीफा नहीं देंगे. स्पीकर ने आगे कहा कि मुझे अविश्वास प्रस्ताव की आज ही जानकारी मिली है. विधानसभा प्रकिया कार्य संचालन नियमावली है. सभी काम उसके अनरूप ही होगा.
नियमावली के अनुसार स्पीकर पर अगर सदस्य अविश्वास प्रस्ताव का संकल्प दे देते हैं तो 14 दिन या 14 वां दिन तक विधानसभा अध्यक्ष उस पद पर बने रहेंगे. इस पर जिस दिन तक सदन में मतदान नहीं हो जाता है तब तक वे रहेंगे. अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो नियम प्रक्रिया है और जो कानून है मैं उसके अनुरूप ही कार्यवाही करूंगा. बीजेपी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मैं नियमों को मानने वाला व्यक्ति हूं . नियमानुसार चल रहा हूं. और नियमानुसार ही कार्यवाही कर रहा हूं.
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…
समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…
समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…