Bihar

बिहार पुलिस में 67 हजार से ज्यादा पदों पर होगी बहाली, अग्निशमन कर्मियों की भी नियुक्ति करेगी सरकार…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार पुलिस में अगले एक साल में 67 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। नीतीश सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट में गृह विभाग के लिए 16323.83 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह कुल बजट राशि का 5.86 प्रतिशत है। हालांकि गृह विभाग के स्थापना मद में 15468.55 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस साल गृह विभाग के अंतर्गत 67735 पदों पर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होने वाली है। इसके अलावा बिहार अग्निशमन सेवा में 88 पदों पर भी बहाली होगी। इसमें सहायक प्रमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी के 21, जिला अग्निशमन पदाधिकारी के 19, अनुमंडल अग्निशमन के 53 और अग्नि चालक के 88 पद शामिल हैं।

उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के पेश किए गए बजट में 674 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इसमें 74 विशेष अदालत की स्थापना की भी चर्चा है। वर्ष 2022-23 में निबंधन विभाग का वार्षिक लक्ष्य 5500 करोड़ रुपये रखा गया, जिसमें 119 प्रतिशत अधिक 6583 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह किया गया।

राज्य सरकार ने बताया कि बिहार पुलिस में 67 हजार पदों पर बहाली की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इन पदों का सृजन हो गया है। पहले चरण में 24,269 पुलिसकर्मियों की बहाली की जाएगी। इनमें दारोगा के 2 हजार, सिपाही के 19469 और चालक के 2800 पद शामिल हैं। अभियोजन निदेशालय में सहायक अभियोजन पदाधिकारी के 541 पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाधीन है।

बिहार सरकार ने बताया कि थाना या ओपी एवं जिलों में पुलिस पदाधिकारियों के कार्यालय भवन निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सेफ सिटी सर्विलांस के अंतर्गत 150 करोड़ रुपये सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए मंजूरी दी गई है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। जेलों के जीर्णोद्धार के लिए 16 काराओं में 34 अतिरिक्त बंदी कक्ष के लिए 16 करोड़ जारी किए गए। बजट में 10 करोड़ तथा स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 664 करोड़ को मिलाकर कुल 674 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राज्य में 84 मद्यनिषेध थानों की स्थापना की गई है। इनमें दर्ज मामलों के निष्पादन के लिए 74 विशेष न्यायालयों की स्थापना की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

7 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

11 घंटे ago