Bihar

ठंड तोड़ रही दम, बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में मंगलवार से 15 फरवरी तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इस दौरान राजधानी सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर शहरों में वर्षा के आसार हैं। वहीं 13 और 14 फरवरी को दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है। कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिले के कुछ स्थानों में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बारिश, ओलावृष्टि, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका को देखते हुए किसानों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

मंगलवार को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने को लेकर ऑरेंज और उत्तर-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक-दो स्थानों में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 से 20 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार पूरवा एवं पछुआ के मिश्रण होने एवं आद्रता में वृद्धि के कारण दक्षिण बिहार में 15 से 50 एमएम तक बारिश होने की संभावना है।

मंगलवार को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में ओलावृष्टि के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं पश्चिम चंपारण, सीवान, छपरा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों के अधिकतम और 20 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 7 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी व पूसा रहा। पटना के अधिकतम 0.7 और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

16 मिनट ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

37 मिनट ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

2 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

11 घंटे ago