Bihar

बिहार को रिकॉर्ड रेल बजट, 10 हजार करोड़ से बदलेगी रेलवे की काया, जानिए पूरा प्लान…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बजट 2024-25 के रेल पर आधारित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में रेलवे के लिए रिकॉर्ड 10,032 करोड़ की धनराशि आवंटित की है। बिहार में रेलवे का 98 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है और 92 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्निमाण किया जा रहा है।

बजट में भारतीय रेल के लिए तीन प्रमुख आर्थिक रेल गलियारा बनाने की घोषणा की गई है। इनमें ऊर्जा, खनिज एवं सीमेंट गलियारा, पोर्ट कनेक्टिविटी गलियारा एवं अधिक यातायात वाले गलियारा शामिल है। बहुविधि मॉडलों वाली कनेक्टिविटी को संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति के अंतर्गत इन परियोजनाओं की पहचान की गई है। इनसे रसद व्यवस्था संबंधी कार्यकुशलता बढ़ेगी और लागत में कमी आएगी। परिणामस्वरूप, अधिक यातायात वाले गलियारों में भीड़ कम होने से यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार लाने में भी मदद मिलेगी और यात्री सुरक्षा एवं ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।

समर्पित मालभाड़ा गलियारों के साथ-साथ इन तीन आर्थिक गलियारों से हमारी जीडीपी की विकास दर बढ़ेगी। साथ ही यात्रियों की सुविधा, आराम और सुरक्षा बढ़ाने के लिए 40 हजार सामान्य रेल डिब्बों को ‘वंदे भारत’ मानकों के अनुरूप बदलने की भी घोषणा की गयी है। इस बजट में पूर्व मध्य रेल के लिए 10 हजार 754 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है।

पूर्व मध्य रेलवे को किस मद में कितना आवंटन? (राशि करोड़ रुपये में)

दोहरीकरण 2719

नई लाइन 1268

आमान परिवर्तन 205

रेल पथ नवीकरण 1000

विद्युतीकरण 138

उपभोक्ता सुविधा 780

सड़क संरक्षा 503

सिगनल एवं दूरसंचार 265

यातायात सुविधा 244

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

4 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

5 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

17 घंटे ago