Bihar

मैट्रिक परीक्षा में जूता-मोजा पहनकर जाने पर रोक, परीक्षा केंद्र में 30 मिनट पहले प्रवेश…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

BSEB Bihar Board : मैट्रिक की परीक्षा 15 से 23 फरवरी तक होगी। परीक्षार्थियों को इसमें जूता-मोजा पहनकर जाने पर रोक रहेगी। इस बाबत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी जिलाधिकारी, दंडाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी व अन्य को पत्र भेज दिया है। बोर्ड ने कहा है कि पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से शुरू हो जायेगी। नौ बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जायेगा। दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश का समय 1:30 बजे तक है। केंद्र का गेट अब परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले ही खोल देना होगा। इस बार मैट्रिक परीक्षा में करीब 16 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 1585 केन्द्र बनाये गये हैं।

रौल, कोड, विषय व पालीवार परीक्षार्थियों की सूची जिलों में भेज दी गयी है। डाटायुक्त उत्तरपुस्तिकाओं और ओएमआर उत्तर पत्रक भी उपलबध करा दिये गये हैं। परीक्षार्थियों की बढ़ती संख्या के अनुपात में जिला मुख्यालय और अनुमंडलों में परीक्षा भवनों की कमी को देखते हुए मैट्रिक परीक्षा दो शिफ्टों में संचालित होगी। परीक्षार्थियों की संख्या के साथ विद्यालयों का संबंद्धन पालीवार अलग-अलग किया गया है।

छात्र और परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ी :

बिहार बोर्ड के अनुसार इस बार साल 2024 की मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख 94 हजार 564 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि वर्ष 2023 में 19 लाख 10 हजार 657 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। बिहार बोर्ड की माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं इंटर की परीक्षा 1 से 12 फरवरी 2024 तक चलेगी। इंटर वार्षिक परीक्षा 1522 और मैट्रिक की 1583 केंद्रों पर ली जाएगी। बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक दोनों के लिए केंद्रों की सूची जारी की थी। इस बार 2024 की इंटर और मैट्रिक परीक्षा में केंद्रों की संख्या भी बढ़ी है। इंटर में 51 परीक्षा केंद्र तो वहीं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के 58 केंद्र बढ़ाए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

3 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago