Bihar

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी अब हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे बिहार, औरंगाबाद की रैली में खरगे भी रहेंगे साथ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

Rahul Gandhi Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दूसरे चरण के तहत बिहार में फिर एकबार प्रवेश करेगी. 15 फरवरी को औरंगाबाद के गांधी मैदान में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. राहुल गांधी का पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम में कुछ बदलाव आया है. पहले झारखंड से सड़क मार्ग के जरिए राहुल गांधी कुटुंबा होते हुए औरंगाबाद पहुंचने वाले थे. लेकिन अब बदले हुए कार्यक्रम के तहत हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे औरंगाबाद के गांधी मैदान पहुंच सकते हैं.

राहुल गांधी के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि पहले झारखंड से कुटुंबा होते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी थी. अपरिहार्य कारणों से झारखंड से कुटुंबा के रास्ते औरंगाबाद पहुंचने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. राहुल गांधी दिल्ली से सीधे गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर हेलीकॉप्टर के माध्यम से गांधी मैदान आयेंगे. अगर, मौसम ठीक रहा, तो सड़क मार्ग से भी आगमन की तैयारी हो सकती है.

मल्लिकार्जुन खरगे भी आएंगे, तेजस्वी यादव भी होंगे शामिल

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी गांधी मैदान के कार्यक्रम में पहुंचेंगे और रैली को संबोधित करेंगे. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, माले के दीपांकर भट्टाचार्य भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. महागठबंधन के तमाम विधायक, जिलाध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है. औरंगाबाद से राहुल गांधी सासाराम के लिए रवाना होंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे.

सीमांचल में यात्रा कर चुके हैं राहुल गांधी

गौरतलब है कि बिहार में राहुल गांधी की यात्रा का यह दूसरा फेज है. इससे पहले इसी महीने वो बंगाल के रास्ते बिहार के सीमांचल में प्रवेश किए थे. किशनगंज बॉर्डर से उनकी यात्रा बिहार में शुरू हुई थी.सीमांचल के जिलों का उन्होंने दौरा किया था. सीमांचल के चार जिलों की यात्रा 29 जनवरी से 31 जनवरी तक उन्होंने की थी. दो जगहों पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था. वहीं अब राहुल गांधी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

14 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

15 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

17 घंटे ago