बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद भी सियासी हलचल थमी नहीं है. एक तरफ जहां राजद नेताओं पर जेडीयू विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपये का ऑफर देने का आरोप लगा. वहीं, अब खबर है कि जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, बीमा भारती पर दबाव बनाने के लिए सोमवार सुबह अवधेश मंडल को पुलिस ने हिरासत में लिया था और अब उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
बता दें कि बीमा भारती उन पांच विधायकों में से एक थी, जिससे पार्टी पिछले दो-तीन दिनों से संपर्क नहीं कर पा रही थी और आशंका जताई जा रही थी कि यह लोग आरजेडी के साथ मिल गए हैं.
बताया गया कि बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटे की बीते शनिवार से ही गिरफ्तारी की बात सामने आ रही थी. अब पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है.
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…