Bihar

बिहार बोर्ड का कड़ा एक्शन, अब 2 साल तक एग्जाम नहीं दे सकेंगे ये इंटर परीक्षार्थी, किए जाएंगे निष्कासित..

बिहार इंटर परीक्षा के दौरान कई सेंटरों पर परीक्षार्थियों को जब लेट से पहुंचने के कारण एंट्री नहीं दी गयी तो उन्होंने परीक्षा केंद्र की चहारदीवारी फांदने का प्रयास किया. कई सेंटरों पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया. वहीं बिहार बोर्ड अब ऐसे परीक्षार्थियों पर कड़ी कार्रवाई में जुट गयी है. परीक्षा सेंटर की दीवार को फांदने का जिन परीक्षार्थियों ने प्रयास किया है उन्हें अब दो साल तक परीक्षा देने से वंचित रखा जाएगा. वहीं देर से सेंटर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है. किसी भी हालत में उन्हें प्रवेश नहीं मिल सकेगा.

दो साल तक परीक्षा देने की नहीं मिलेगी अनुमति

परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने और परीक्षा केंद्र की चहारदीवारी फांदने का प्रयास करने वाले विद्यार्थियों को दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा. इसके साथ ही ऐसे विद्यार्थियों पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी. बिहार बोर्ड ने जानकारी दी है कि परीक्षा केंद्रों की चहारदीवारी को फांदना आपराधिक कृत्य है, इससे कदाचार रहित परीक्षा संचालित प्रभावित होता है.

देर से पहुंचने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

समिति ने यह निर्देश दिया है कि यदि किसी केंद्राधीक्षक द्वारा देर से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है, तो उन्हें निलंबित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सभी विद्यार्थियों को प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह नौ बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने को लेकर निर्देश जारी किया है. इसके साथ ही द्वितीय पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने को लेकर सूचित किया है.

भागलपुर में हंगामा पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लिया संज्ञान

बता दें कि भागलपुर में भी इंटर परीक्षा सेंटर पर लेट से पहुंचे परीक्षार्थियों ने बवाल काटा था. इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान गुरुवार को भागलपुर में हुए हंगामा पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने संज्ञान लिया है. मामले में दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. इसको लेकर जिला प्रशासन के वरीय उप समाहर्ता मिथिलेश कुमार ने पत्र जारी किया है. इसके अलावा सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि अगर परीक्षा केंद्र पर इस तरह की घटना होती है, तो परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों पर कार्रवाई करें.

गोपालगंज में लेट पहुंचीं छात्राएं दीवार फांदकर घुसने लगीं

शनिवार को गोपालगंज में इंटर परीक्षा के तीसरे दिन वीएम इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर एक अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला. यहां लेट पहुंची छात्राएं पुलिस की मौजूदगी में ही केंद्र के गेट पर चढ़कर प्रवेश करने लगीं. अभिभावक भी छात्राओं को गेट पर चढ़ाने में सहयोग करने लगे. यह देख एक महिला पुलिसकर्मी ने एक छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद गुस्साये अभिभावक हंगामा करने लगे. इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ीं.

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

छात्राओं के गेट पर चढ़ने तथा पुलिस के लाठी भांजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि शनिवार को पहली पाली में भौतिकी की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई. बोर्ड के निर्देश पर परीक्षा से आधा घंटे पहले 9:00 बजे केंद्र के गेट को बंद कर दिया गया तथा परीक्षार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी. कुछ छात्राएं निर्धारित समय से लेट पहुंचीं और जाम में फंसे होने की बात कह कर सुरक्षाकर्मियों से प्रवेश देने की गुहार लगाने लगी, लेकिन अधिकारियों ने प्रवेश नहीं दिया. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही छात्राएं गेट पर चढ़ गयीं और प्रवेश करने लगी थीं.

Avinash Roy

Recent Posts

ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के छह प्रभेद को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब बिहार के अलावा अन्य राज्यो में भी होगी व्यवसायिक खेती प्रजनक

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…

7 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…

33 मिनट ago

NDRF की टीम ने RSB इंटर विद्यालय में सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल से दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

10 घंटे ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

21 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

22 घंटे ago