बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 5 फरवरी से होगा। सत्र 29 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 17 बैठकें होंगी। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बजट सत्र आहूत करने के बाद गुरुवार को संसदीय कार्य विभाग ने बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी।
अधिसूचना के अनुसार 5 फरवरी को पहले दिन राज्यपाल सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। उसके बाद सदन में बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश किया जायेगा। दूसरे दिन 6 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जायेगा। 7 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट विमर्श एवं सरकार का उत्तर होगा।
इसके बाद 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 21 व 22 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद और मतदान होगा। 22 फरवरी को ही तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा जबकि 23 फरवरी को तृतीय अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा। इसके बाद विनियोग विधेयक पेश किए जाएंगे।
27 फरवरी को विनियोग विधेयक पर वाद विवाद तथा सरकार का उत्तर होगा। 28 फरवरी को राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे। साथ ही अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। अंतिम दिन 29 फरवरी को गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे। हालांकि 10, 11, 14, 17, 18, 24, 25 और 26 फरवरी को बैठक नहीं होगी।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…