Bihar

डिप्टी CM तेजस्वी यादव अचानक पहुंचे हाजीपुर सदर अस्पताल: गार्ड को सोता पाया; अधिकारियों को लगाई फटकार

उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने अचानक गुरुवार देर रात वैशाली सदर अस्पताल पहुंचे। तेजस्वी यादव को अचानक देख स्वास्थ्य कर्मी में अफरातफरी का माहौल बना रहा है। तेजस्वी यादव के साथ डॉक्टर की पूरी टीम मौजूद थी। वह सदर अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी से बातचीत कर रहे थे।

तेजस्वी यादव ने मरीज और तीमारदारों से बातचीत की। डायलिसिस सेंटर में कचरों का अंबार और इमरजेंसी वार्ड में एक ही डॉक्टर देख डिप्टी सीएम ने जमकर कर्मचारी को फटकार लगाई। अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर इमरजेंसी वार्ड में एक ही डॉक्टर पाए जाने पर फटकार लगाई। अस्पताल में संसाधन की कमी पाए जाने पर उन्होंने अस्पताल कर्मियों को डाट-डपट किया। हाजीपुर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाक्टर हरी प्रसाद भी सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे।

तेजस्वी बोले- हम जनता के लिए काम कर रहे

मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में मरीजों का लोड ज्यादा ही है। उसे रोकने के लिए काम किया जा रहा है। अस्पताल से मरीजों का इलाज नहीं कर पटना रेफर कर दिया जाता है। इसको लेकर बताया कि यह लोग इलाज नहीं कर रेफर कर देते हैं। हम जो जनता के लिए काम कर रहे और पैसा खर्च कर रहे हैं। वह सही से पहुंच रहा है या नहीं इसी की जांच करने हाजीपुर पहुंचे थे। इसे पहले भी हमलोग ने सोनपुर में अस्पताल में निरीक्षण किया है। जो कमियां हैं, उसे ढूंढ कर दूर करने में लगे हुए हैं।

गार्ड सोया मिला तो कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ECG मशीन नहीं रहने पर उपाधीक्षक का उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने क्लास लगा दी। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मी से बातचीत की। वहीं सदर अस्पताल के पुर्जा काउंटर पर तेजस्वी यादव यादव गए। वहीं सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड उप मुख्यमंत्री के निरीक्षण के समय सोया हुआ मिला। इसके बाद तेजस्वी ने सदर अस्पताल के सुरक्षा में तैनात कंपनी को हटाने और ब्लेक लिस्ट करने का निर्देश दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 मिनट ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

3 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

3 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

3 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

13 घंटे ago