Bihar

लैंड फॉर जॉब केस: तेजस्वी से ईडी ने की 8 घंटे तक पूछताछ, 60 सवालों के जवाब मांगे

तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में 2004 से 2009 के बीच हुए जमीन के बदले नौकरी मामले में उनके बेटे व राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव से करीब आठ घंटे तक पूछताछ हुई। पटना स्थित ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के जोनल कार्यालय में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे तेजस्वी पहुंचे। कार्यालय के अंदर उन्हें अकेले प्रवेश की अनुमति मिली। गेट तक उनकी पार्टी के नेता और समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। अंदर जाने के बाद भी नारेबाजी चलती रही। रात करीब साढ़े 7 बजे तक तेजस्वी से पूछताछ का सिलसिला खत्म हुआ।

करीब 8 घंटे की लंबी पूछताछ में उनसे लालू प्रसाद के मुकाबले अधिक प्रश्न पूछे गए। 65 से अधिक प्रश्न पूछे गए, जिसमें उनके नाम से दिल्ली एवं पटना में मौजूद संपत्ति से लेकर उनके निदेशक मंडल वाली निजी कंपनी में निवेश से जुड़े अधिकांश सवाल शामिल थे। अधिकांश सवालों के जवाब में तेजस्वी ने अनभिज्ञता जाहिर की। कुछ के जवाब घूमा-फिरा कर दिए। गौरतलब है कि 29 जनवरी को उनके पिता लालू प्रसाद से 50 से अधिक सवाल पूछे गए थे। उनकी तुलना में इनसे अधिक सवाल पूछे गए। ये सवालों के जवाब भी जल्द दे रहे थे।

वहीं राजद नेताओं का आरोप है कि चुनाव के पहले भाजपा इस तरह की कार्रवाई विभिन्न जांच एजेंसियों के माध्यम से करवाती है। ईडी कार्यालय गेट पर राजद कार्यकर्ता सिर पर टोपी लगाए पार्टी झंडा के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते रहे। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी थीं। हालांकि शाम 4 बजे के बाद यहां भीड़ घटने लगी थी। इसके पहले बैंक रोड में भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही। तेजस्वी के बड़े मामा प्रभुनाथ यादव 12 बजे से ही यहां डटे हुए हैं। प्रभुनाथ यादव लोगों से कह रहे हैं कि बताइए तो अधिकारी किसी को नौकरी देता है या नेता। नेता कैसे किसी को नौकरी दे सकता है? वे अपने जीजा लालू यादव और भांजा तेजस्वी यादव सहित परिवार को निर्दोष बता रहे हैं।

तेजस्वी समेत अन्य से पहले भी हो चुकी पूछताछ

जमीन के बादले नौकरी मामले में तेजस्वी प्रसाद यादव से 11 अप्रैल 2023 को 8 घंटे से अधिक समय तक ईडी अपने दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद मई में दिल्ली में पूर्व सीएम राबड़ी देवी से करीब साढ़े 5 घंटे तक पूछताछ हुई थी। इससे पहले उनकी बेटियां सांसद मीसा भारती, चंदा यादव और रागिनी यादव से भी लंबी पूछताछ के बाद इनका बयान दर्ज किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

51 मिनट ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

1 घंटा ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

12 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

1 दिन ago