Bihar

दलाई लामा से तेजस्वी ने लिया आशीर्वाद, लालू-नीतीश के अयोध्या जाने के निमंत्रण पर दिया यह बयान

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है. इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. वहीं क्या नीतीश-लालू इसका गवाह बनेंगे? क्या दोनों को न्योता भेजा गया है? इस तरह के कई सवाल फिलहाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. इस बीच तेजस्वी यादव ने इसको लेकर जवाब दिया है.

लालू- नीतीश को अयोध्या जाने का निमंत्रण पर तेजस्वी:

वहीं, अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के दिन शामिल होने को लेकर लालू- नीतीश को मिले न्योता के बाबत पूछे जाने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कुछ मालूम नहीं है. वहीं, इंडिया गठबंधन में चल रहे रस्सा कस्सी के बीच कांग्रेस के 291 सीटों के दावे पर भी उन्होंने कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. कहा कि हमको कोई खबर नहीं है.

‘बोधगया में पर्यटन का होगा विस्तार’:

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बौद्ध धर्म गुरु से मुलाकात किया और उनका आशीर्वाद लिया है. महाबोधि मंदिर में पहुंचकर भगवान बुद्ध का भी आशीर्वाद लिया. कहा कि पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ महाबोधि मंदिर का मुआयना भी किया है. विस्तार को लेकर मुआयना किया गया है.

महाबोधि मंदिर में तेजस्वी ने की पूजा:

बता दें कि तेजस्वी यादव बुधवार को बोधगया पहुंचे थे. वहीं गुरुवार को बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से उन्होंने मुलाकात की. बौद्ध धर्म गुरु का आशीर्वाद लिया. साथ ही उनके साथ नाश्ता भी किया. तेजस्वी यादव ने विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. करीब 15 मिनट तक उन्होंने मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की.

Avinash Roy

Recent Posts

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

3 घंटे ago

पटना का IGIMS 3 हजार बेड का होगा, CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में निर्माणाधीन…

5 घंटे ago

12 साल की उम्र में बिहार छोड़ने वाला मुजफ्फरपुर का लड़का बना ब्रिटेन सरकार में AI मंत्री, 20 साल बाद लौटे जन्मभूमि

बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले…

6 घंटे ago

सड़क पर पैदल चलने वालों को खास सुविधा, मिलेगा उचित सम्मान; सीएम नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते…

10 घंटे ago

सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन खरीद को मंजूरी, 4200 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

बिहार की राजधानी पटना के पास पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का सपना साकार होने वाला…

12 घंटे ago