Bihar

राबड़ी के ‘भाई’ सुनील सिंह का सीएम नीतीश पर बड़ा हमला … सांप की तरह बदलते हैं केंचुल ! जदयू से रिश्ता तोड़ने का ऐलान जल्द

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाजपा से नजदीकी बढने के संकेतो के साथ ही राजद ने अब खुलकर जदयू अध्यक्ष को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. राजद की ओर से सीएम नीतीश को खुले तौर पर अब सांप कहकर निशाना साधा गया है. सीएम नीतीश और राजद के रिश्ते तल्ख होते ही लालू यादव के नजदीकी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने मोर्चा खोल दिया है. सुनील ने शनिवार को बिना नीतीश कुमार का नाम लिए उनके कटाक्ष किया है. सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है. इसमें उन्होंने सांप का उदाहरण दिया है. सुनील सिंह लिखते हैं – ‘एक सपेरे से पूछा कि साँप कितने दिनों में केंचुल बदलता है?उल्टे सपेरे ने पुछा कि कहीं आप वो साँप के बारे में तो नहीं पूछ रहे है!’

लालू ने कहा था नीतीश सांप है : सुनील सिंह का ‘वो सांप’ बताना संभवतः सीएम नीतीश को निशाने पर लेना है. वे नीतीश कुमार का खुलकर नाम तो नहीं ले हैं लेकिन इशारों में उन्होंने कुछ वही बातें कही हैं जो पहले लालू यादव कह चुके हैं. लालू यादव ने वर्ष 2017 में इसी तरह नीतीश कुमार को सांप कहकर संबोधित किया था. लालू यादव का 3 अगस्त 2017 का एक ट्वीट है, तब भी लालू यादव को छोड़कर नीतीश कुमार एनडीए में चले गए थे। नीतीश कुमार के इस कदम से नाराज लालू ने उन्हें सांप से तुलना कर दिया था। लालू ने कहा था, ‘नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में साँप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है। किसी को शक?’

फिर से सांप से तुलना : संयोग से अगस्त 2022 में हुई नीतीश -लालू की दोस्ती अभी दो साल भी नहीं हुई है और फिर से सीएम नीतीश के पलटी मारने की खबर सुर्खियां बनी हैं। इस बीच जैसे लालू यादव ने नीतीश कुमार को खुलकर सांप कहा था उसी तरह फिर से सुनील सिंह ने सांप का उदाहरण दिया है. सुनील ने साफ तौर पर कहा है कि ‘एक सपेरे से पूछा कि साँप कितने दिनों में केंचुल बदलता है? उल्टे सपेरे ने पुछा कि कहीं आप वो साँप के बारे में तो नहीं पूछ रहे है!’

इस बीच, नीतीश कुमार से राजद के खत्म होते रिश्ते के संकेत शनिवार को कई तौर पर दिखे. तेजस्वी यादव ने बक्सर में सीएम नीतीश के साथ वाले अपने कार्यक्रम से दूरी बना ली. तेजस्वी ने बक्सर दौरा रद्द कर साफ कर दिया कि वे अब नीतीश के साथ नहीं है. वहीं राजद कोटे से नीतीश सरकार में मंत्रियों को लेकर खबर आई कि मंत्रियों ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है. अब सुनील सिंह ने भी उसी तरह एक बार फिर से तीखा बयान दिया है. सुनील सिंह पहले से नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं. अब बदले राजनीतिक हालत में फिर से उन्होंने मोर्चा खोला और नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए सांप से तुलना कर दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

3 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

3 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

4 घंटे ago

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

13 घंटे ago