Bihar

सम्राट चौधरी ने बताया कहां और कैसे खोलेंगे मुरैठा, जानिए किनके चरणों में सौंपेंगे अपनी पगड़ी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

तीन दिनों के सियासी उठापटक के बाद बिहार में नयी सरकार बन चुकी है. भाजपा के समर्थन से नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं. नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने की प्रतिज्ञा खानेवाले सम्राट चौधरी सरकार में उप-मुख्यमंत्री हैं और आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विश्वासमत पर वो नीतीश कुमार की सरकार के समर्थन में मत देंगे. ऐसे में यह सवाल सबके मन में है कि प्रतिज्ञा स्वरूप सिर पर बंधी पगड़ी वो कब और कैसे उतारते हैं.

चूंकि, शपथ के बाद सम्राट चौधरी ने अब तक अपनी पगड़ी नहीं खोली है. ऐसे में सोमवार को जब सम्राट चौधरी पत्रकारों के बीच आये तो सबसे बड़ा सवाल यही था और सम्राट चौधरी ने पत्रकारों को निराश नहीं किया. सम्राट चौधरी ने बताया कि वो कब, कहां और कैसे अपनी पगड़ी उतारेंगे.

नीतीश कुमार के साथ जायेंगे अयोध्या

शपथ के अगले दिन कैबिनेट की बैठक हुई. वहां निकलने के बाद सम्राट चौधरी पार्टी ऑफिस आए. प्रेस कॉन्फ्रेंस किए. सरकार के एजेंडा को गिनाया. पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि 10 लाख रोजगार दिए जा रहे हैं. बहुत जल्द ही बहाली होगी, लेकिन मुरेठा पर वो कुछ बोल नहीं रहे थे. तभी पत्रकारों ने सवाल कर दिया. मुरेठा खोलने के सवाल पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अयोध्या जा रहा हूं. वहां जाकर प्रभु श्रीराम के चरणों में इसे अर्पित करूंगा.

पार्टी मेरी दूसरी मां

नीतीश कुमार के समर्थन को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि 2020 के जनमत का हमने सम्मान किया है. 2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा चनाव को हम (बीजेपी) जीतेंगे. इसके बात सम्राट चौधरी थोड़ा भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि मेरी मां का जब निधन हुआ था, तो मैंने मुरेठा बांधा था. उसी दौरान पार्टी ने मुझे विधान परिषद में विपक्ष का नेता बना दिया. तब मैंने कसम खाई थी कि मुरेठा कब उतारूंगा. मेरी पार्टी मेरी दूसरी मां है. अपनी दूसरी मां के सम्मान के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं. इसके सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं अयोध्या जा रहा हूं, मैंने पार्टी नेतृत्व को कह दिया कि वहीं अपना मुरेठा उतारूंगा और अपना सिर मुंडवा कर प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित कर दूंगा.

क्या थी प्रतिज्ञा

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पद संभालते हुए प्रतिज्ञा ली थी कि वो नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करके ही पगड़ी खोलेंगे. बिहार भाजपा अध्यक्ष ने अपने सिर पर मुरैठा (बिहार में पगड़ी का दूसरा नाम) बांध कर यह कसम खाई थी. उन्होंने विधानसभा के मुहाने पर यह एलान किया था कि जब तक वह नीतीश कुमार को सीएम पद से नहीं हटा देते तब तक वह अपनी पगड़ी नहीं खोलेंगे. सम्राट चौधरी के पदचिन्हों पर चलते हुए दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर समेत कुछ अन्य भाजपा नेताओं ने भी पगड़ी बांध रखा है. अब बिहार की मौजूदा स्थिति में इन लोगों की पगड़ी पर हर किसी का ध्यान है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

2 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

6 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

9 घंटे ago