Bihar

बिहार: मैं दाऊद गैंग का आतंकी हूं, मेरा नाम… यह कहते हुए राम मंदिर उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने किया अरेस्ट

अयोध्या स्थित राम मंदिर को प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बिहार के अररिया जिले में इंतखाब आलम नाम के एक शख्स ने पुलिस को फोन कर राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पलासी थाना इलाके के बलुआ कालियागंज में रहने वाले मो. इंतखाब ने खुद को दाउद इब्राहिम गैंग का आतंकी छोटा शकील बताकर फोन किया था।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी अशोक कुमार सिंह खुद गिरफ्तार युवक से सघन पूछताछ की। पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल को जब्त कर लिया है। एसपी ने बताया कि शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति जो अपना नाम छोटा शकील बता रहा था और अपने आप को दाऊद इब्राहिम गैंग का आतंकी बता रहा था। वह इआरआरएस डायल 112 पर कई बार कॉल कर अयोध्या में राम मंदिर को 22 जनवरी 2024 को बम से उड़ने की धमकी दे रहा था। इसी दिन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉल डिटेल्स को तकनीकी शाखा को दिया गया। तकनीकी शाखा में जांच के बाद पता चला कि धमकी देने वाला व्यक्ति का मोबाइल नंबर मो इब्राहिम के नाम से पंजीकृत है। इसके बाद पलासी थाना पुलिस ने छापेमारी कर धमकी देने वाले युवक को मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति का वास्तविक नाम मो इंतखाब पिता मो इब्राहिम उम्र 21 वर्ष बलुआ कलियागंज का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि मो इंतखाब का पूर्व से आपराधिक इतिहास नहीं है। बावजूद पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है कि आखिर किस परिस्थिति में युवक ने पुलिस को फोन कर राम मंदिर उड़ने की धमकी दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

3 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

5 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

9 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

12 घंटे ago