Bihar

राबड़ी आवास पर पकेगी सियासत की खिचड़ी, वर्षों बाद लालू यादव दे रहे हैं चूड़ा दही भोज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लालू प्रसाद यादव पटना में हैं और चूड़ा दही भोज का आयोजन करने का उन्होंने मन बनाया है. इस महाभोज को अगर सियासी महाभोज कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. चूड़ा दही पर सियासत पहले से ही होती रही है और इस बार भी कहीं न कहीं लालू यादव जो चूड़ा दही का भोज कर रहे हैं, इसमें भी कई तरह की सियासत देखने को मिल सकती है.

राबड़ी आवास पर होगा सियासी महाभोज का आयोजन

मकर संक्रांति के अवसर पर इस बार राबड़ी आवास 10 सर्कुलर रोड में चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जाएगा. बिहार में मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही के भोज का एक सियासी मतलब भी होता है. वर्षों बाद लालू यादव मकर संक्रांति पर भोज दे रहे हैं. इस भोज में राबड़ी आवास पर सियासत की खिचड़ी पकेगी. पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद के अनुसार इस बार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खुद इस आयोजन की तैयारी में लगे हैं. इस बार 14 जनवरी को भोज का आयोजन किया जा रहा है.

कई लोगों को सौंपी गयी है जिम्मेदारी

महागठबंधन के सभी घटक दल के नेताओं को इस भोज में आमंत्रित करने की खबर है. आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की देखरेख में ही इस बार भोज होना है. इस भोज में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहेंगे. साथ ही राजद कोटे के मंत्रियों को भी इस भोज को लेकर कई तरह की जिम्मेदारियां दी गई हैं. वैसे भी पहले जब राबड़ी आवास में भोज हुआ है, तो राजद के कई नेताओं ने बढ़-चढ़ कर जिम्मेदारी निभाई है.

लालू यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग

इस आयोजन के लिए राजद कोटे के मंत्री सुरेंद्र यादव और रामानंद यादव को बड़ी जिम्मेवारी दी गई है. बताया जा रहा है कि दोनों मंत्री अपने क्षेत्र से दही की व्यवस्था करेंगे और कई राजद नेताओं को नया चूड़ा की व्यवस्था करने को कहा गया है. इस चूड़ा दही भोज का प्रबंध लालू यादव अपने पुराने टीम के नेताओं के साथ करेंगे. राबड़ी आवास के सूत्रों की मानें तो निमंत्रण किसको दिया जाय, कैसे दिया जाय इसको लेकर भी लालू यादव ने अपने सलाह मशविरा कर लिया है.

सूची तैयार, भेजा जा रहा है निमंत्रण

पार्टी के एक नेता ने बताया कि गुरुवार से लोगों को निमंत्रण भेजने का काम शुरु हो गया है. बुधवार को इसको लेकर लिस्ट भी बना ली गई है. इस चूड़ा दही भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जदयू के जितने मंत्री हैं, सबको बुलाया जाएगा. कांग्रेस के जितने भी बड़े नेता हैं, विधायक हैं सबको आमंत्रित किया जाएगा. साथ ही राजद का ही भोज है तो राजद के जितने भी विधायक, मंत्री हैं या पूर्व विधायक रहे हैं या प्रकोष्ठ के जो नेता हैं सभी को आमंत्रित किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

9 मिनट ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

9 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

10 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

22 घंटे ago