Bihar

बिहार: समोसा-लिट्टी बेचने से रोका तो पैंट्री कार पर लोकल वेंडर्स ने बोल दिया हमला, दो घंटे रुकी रही आम्रपाली एक्सप्रेस

बगहा में नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड के बाल्मीकिनगर रोड स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्री कार स्टॉफ व स्थानीय वेंडरों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पैंट्री कार के मैनेजर विमलेश कुमार व दो वेंडरों को गंभीर चोट आई। उन्हें रेल प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि लोकल वेंडरों द्वारा ट्रेन के अंदर समोसा-लिट्टी बेचा जा रहा था, जिसका ट्रेन के वेंटरों ने विरोध किया। स्थानीय वेंडर व ट्रेन के वेंडरो के बीच हुईं मारपीट के कारण करीब 2 घंटे तक अमृतसर-कटिहार अम्रपाली एक्सप्रेस करीब 2 घंटे तक बाल्मीकिनगर रोड स्टेशन पर रुकी रही, जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको लेकर यात्रियों में काफी रोष रहा। ट्रेन के परिचालन शुरू करने को लेकर यात्रियों ने वाल्मीकिनगर स्टेशन पर हंगामा भी किया।

जानकारी के अनुसार बाल्मीकि नगर रोड स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस कुछ देर के लिए रुकी। ट्रेन को रुकते देख स्थानीय वेंडर ट्रेन में घुस गए और समोसा-लिट्टी बेचने लगे, जिसका ट्रेन के वेंडर ने विरोध किया। बस फिर क्या था, स्थानीय वेंडर ट्रेन के वेंडर से भिड़ गए। इसके बाद स्थानीय वेंडर ट्रेन के पैंट्री कार में पहुंचकर जमकर बवाल मचाने लगे और पैंट्री कार में रखे सामनों को फेंक दिया। इस दौरान पैंट्री कार के मैनेजर सहित तीन वेंडरों को चोटें आई, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जीआरपी के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि स्थानीय वेंडर के द्वारा ट्रेन को रोकने के लिए चेन पुलिंग की गई, फिर ट्रेन का होस पाइप काटकर स्थानीय वेंडर ट्रेन में चढ़ गए और ट्रेन के वेंडर के साथ मारपीट करने लगे।

इस संबंध में जीआरपी के एसआई विपिन कुमार ने बताया कि स्थानीय वेंडर व रेलवे के वेंडर के बीच मारपीट हुई है, जिसके कारण करीब 2 घंटे तक ट्रेन बाल्मीकिनगर रोड पर रुकी रही। 2 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल किया गया है। उन्होंने बताया की पैंट्री कार के मैनेजर के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है एवं ट्रेन के वेंडरों पर हमला करने वाले लोगों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। गौरतलाब है कि 5707 अमृतसर कटिहार अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस का 27 दिसंबर से 14 जनवरी तक का रूट डायवर्ट है। जिस कारण या ट्रेन नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड के पर चलाई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

23 मिनट ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

12 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

14 घंटे ago