Bihar

नीतीश सरकार ने गन्ना खरीद के रेट बढ़ाए, बिहार के 3 लाख किसानों को होगा फायदा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार की नीतीश सरकार ने गन्ना के मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। नई दर इसी पेराई सत्र से लागू होगी। किसानों को बढ़े हुए दाम से गन्ना खरीद का भुगतान किया जाएगा। राज्य के करीब 3 लाख गन्ना किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। शनिवार को विभागीय मंत्री आलोक कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर मुहर लगी। चीनी मिल मालिकों के साथ पहले हुई बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं।

गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता ने बताया कि इससे गन्ना के उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि होगी। इससे राज्य में चीनी मिल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। ईख आयुक्त गिरवर दयाल सिंह ने बताया कि सामान्य और उत्तर प्रभेद पर प्रति क्विंटल 20 रुपये बढ़ाया गया है। अब किसानों को उत्तर प्रभेद का 355 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रभेद का 335 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान होगा।

निन्म प्रभेद पर प्रति क्विंटल 15 रुपये बढ़ाया गया है, इसका भुगतान 300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगा। उन्होंने बताया कि चीनी मिलों में नवंबर माह से ही पेराई शुरू कर दी है। ऐसे में किसानों को एरियर भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।

इसी हफ्ते जेडीयू नेता मंजीत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की थी और गन्ना किसानों की समस्याओं को उनके सामने रखा था। उन्होंने सीएम से कहा कि गन्ना किसानों को अपनी फसल को चीनी मिलों को पुरानी दरों पर बेचने के लिए मजबूर हैं। उन्हें अपनी लागत का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सीएम नीतीश से गन्ना किसानों को भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था कराने की मांग की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

6 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

7 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago