Bihar

नीतीश ने ललन सिंह के घर जाकर बंद कमरे में की गुफ्तगू; आखिर क्या हुई बात, गरमा गई बिहार की राजनीति

बिहार की राजनीति इस समय जितनी शांत दिख रही है, उतनी है नहीं. दिल्ली और मुंबई से नीतीश कुमार के पास फोन आ रहे हैं. वर्चुअल मीटिंग कैंसिल हो रही है लेकिन नीतीश कुमार ने बुधवार शाम को ललन सिंह के घर जाकर कुछ गुफ्तगू की, जिससे एक बार फिर कयासों को हवा मिल गई. दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई, जिससे बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. नीतीश कुमार से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह की उनसे पहली मुलाकात है.

सुबह खबर आई थी कि नीतीश कुमार को जल्द ही इंडिया ब्लॉक का संयोजक नियुक्त किया जा सकता है और इसके लिए वर्चुअल बैठक होने वाली है. हालांकि बाद में बैठक किसी वजह से कैंसिल कर दी गई. उसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने फोन पर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव से बातचीत की. बाद में खबर आई कि इस वर्चुअल बातचीत में एनसीपी पवार गुट के नेता शरद पवार भी मौजूद थे. उसके बाद शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने जानकारी दी कि उनके नेता उद्धव ठाकरे ने भी नीतीश कुमार को फोन किया है.

दोपहर बाद तक यह क्लीयर हो गया कि नाराज नीतीश कुमार को मनाने के लिए फोन किए जा रहे हैं. कभी दिल्ली से फोन आ रहे तो कभी मुंबई से. उन्हें संयोजक पद दिए जाने की संभावना है और इसके लिए एक वर्चुअल मीटिंग होनी थी, जो हो नहीं पाई. उसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्चुअल मीटिंग होनी है लेकिन कब होने वाली है, यह अभी नहीं कह सकते.

अब राजनीतिक जानकार सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात का मतलब निकालने में जुटे हैं. इस मुलाकात का ब्योरा अभी पार्टी की तरफ से नहीं दिया गया है तो तुक्केबाजी भी चल रही है. हर कोई अपने हिसाब से मतलब निकाल रहा है. जब तक पार्टी की तरफ आधिकारिक बयान नहीं आ जाएगा, तब तक तुक्केबाजी और कयासबाजी का दौर चलता रहेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago