Bihar

संयोजक का पद कहां से आया, नीतीश कुमार ने कोई आवेदन दिया है क्या? JDU के दिग्गज नेता ने कहा- यह आचरण सही नहीं

नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की चर्चा पर जेडीयू ने कड़ी आपत्ति की है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि संयोजक के पद का सृजन किसने किया? बार–बार बोलना की संयोजक बनाया जायेगा.. कोई एप्लीकेशन दिए हैं क्या?

नीरज कुमार ने कहा कि कोई वेकेंसी क्रिएट हुआ है क्या? इस तरह का आचरण राजनीति में सही नहीं है. नीतीश कुमार किसी पद के उम्मीदवार नहीं हैं. लेकिन इस तरह की बात से मन के अंदर टीस का भाव पैदा होता है. नीतीश कुमार INDIA गठबंधन का संयोजक बनने के लिए आवेदन देने गए थे क्या?नीतीश कुमार की चिंता सीट शेयरिंग को लेकर है.

बता दें, इससे पहले नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी गुरुवार को नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाने पर आपत्ति जताते हैं इसे राजनीतिक साजिश बताया था.

नीतीश के एक और मंत्री ने नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग की

बिहार सरकार के एक और मंत्री और जेडीयू नेता मदन सहनी ने भी नीतीश कुमार के अनुभव का जिक्र करते हुए उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने सभी को एकजुट किए हैं और इस गठबंधन के सूत्रधार भी हैं. इसलिए उन्हें पीएम उम्मीदवार बनाया ही जाना चाहिए.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

16 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

18 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago