बिहार की राजनीति में हुए बड़े उलटफेर के बाद अब इंडिया गठबंधन के नेताओं का जदयू व नीतीश कुमार पर हमले तेज हो गए हैं. वहीं इस बीच पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आयी है जिसमें उन्होंने राजद और कांग्रेस को निशाने पर लिया. महागठबंधन सरकार में हुए विकास कार्यों के श्रेय को लेकर छिड़े विवाद से जुड़े सवाल पर उन्होंने आरजेडी पर हमला किया. जबकि जातीय गणना और इंडिया गठबंधन में दरार को लेकर राहुल गांधी पर तीखा प्रहार सीएम ने किए.
नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इंडिया गठबंधन से अलग होने की वजह बताते हुए कहा कि गठबंधन जो सोचकर उन्होंने बनाया था वो फेल रहा. नीतीश कुमार ने कहा कि गठबंधन का नाम भी हम अगल चाहते थे लेकिन इन लोगों ने इंडिया नाम तय कर दिया. गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा था तो छोड़कर पुराने साथी के साथ आ गए. अब बिहार का विकास करने में ध्यान लगाएंगे.
किशनगंज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया कि उनके दबाव में ही नीतीश कुमार ने जातीय गणना करवाई. जिसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि ये फालतू बात है. जातीय गणना हमने 9 दलों को बैठाकर तय किया. दोनों सदनों से पास कराया. प्रधानमंत्री से मुलाकात की. सबकुछ जब तय किया तब ये लोग विपक्ष में थे. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ये हमने किया है. सबलोग जानते हैं.
वहीं नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए इशारे ही इशारे में राजद और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. महागठबंधन सरकार में हुए विकास कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि ये मेरा किया हुआ है लेकिन कोई अपना क्रेडिट खुद लेते रहे तो हम क्या कहें.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…