Bihar

मिथिला यूनिवर्सिटी समेत छह विश्वविद्यालयों में नये कुलपति की नियुक्ति, किसे मिला कहां का प्रभार? देखें लिस्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के छह विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कर दी है। राज्यपाल सचिवालय ने मंगलवार की देर शाम इनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। आज ही मुख्यमंत्री नीतीश के परामर्श के बाद राज्यपाल ने यह नियुक्ति की है। नीतीश कुमार मंगलवार दोपहर को राजभवन गये थे और राज्यपाल के साथ उनका विमर्श हुआ था। राज्य में सितंबर, 2023 के तीसरे सप्ताह से ही सात विश्वविद्यालयों के कुलपति का कार्य प्रभार में चल रहा था। इनमें पटना विश्वविद्यालय को छोड़ अन्य में कुलपति की नियुक्ति कर दी गई है।

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्विद्यालय में प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय कुलपति बने हैं। यह सेंट्रल संस्कृत विश्वविद्यालय, केजे सोमैया कैंपस विद्याबिहार पूर्वी में प्रोफेसर सह निदेशक हैं। ललित नारायण मिथिला विवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी बने हैं। यह भागलपुर टीएनबी कॉलेज के प्रचार्य हैं। बीएन मंडल, मधेपुरा विवि के कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा बने हैं। यह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में जूलॉजी विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष हैं।

वहीं बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय बने हैं। यह बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव बने हैं। यह उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं। जय प्रकाश विवि के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेयी बने हैं। यह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के भौतिकी के प्रोफेसर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

7 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

18 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

18 घंटे ago