Bihar

मिथिला से अयोध्या जानेवाली अमृत भारत ट्रेन में सीटें मार्च तक फुल, राम दर्शन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

सदियों की तपस्या, संघर्ष एवं बलिदान के बाद अयोध्या में जन्मभूमि पर भगवान श्रीरामलला के अपने गर्भगृह में प्रवेश तथा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जगत जननी भगवती जानकी की धरती मिथिला के श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है. राम दर्शन का यहां के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अपने-अपने स्तर से इसे लेकर तैयारी कर रहे हैं. शहर से लेकर गांव तक भगवा झंडा लहरा रहे हैं. घरों के मुंडेर से लेकर वाहनों तक पर हाथों में धनुष थामे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के चित्र वाले झंडे भक्तों के हृदय में उठते भक्ति की हिलोरे का एहसास करा रहे हैं.

संपूर्ण मिथिला राममय हो चुकी है

22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्रभु के बाल स्वरूप रामलला की प्रतिमा अपने गर्भ गृूह में स्थापित हुई है. इसको लेकर संपूर्ण मिथिला राममय हो चुकी है. इस मौके पर प्रत्यक्ष उपस्थित नहीं हो पाने की कसक के बीच प्राय: सभी श्रद्धालु 22 जनवरी के बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन की योजना में हैं. इसके लिए ट्रेन में अग्रिम आरक्षण अभी से बुक करा रहे हैं. भक्तों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जनवरी कौन कहे, फरवरी तक में अयोध्या जानेवाली ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आरक्षण उपलब्ध नहीं है. सारे बर्थ बुक हो चुके हैं. मार्च के प्रथम सप्ताह में जाकर रिजर्वेशन मिल रहा है.

सीता की धरती से राम की नगरी के लिए सीधी ट्रेन

श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए विशेषकर मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विख्यात दरभंगा से सीधी ट्रेन सेवा नहीं थी. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए अत्याधुनिक सुविधायुक्त अमृत भारत ट्रेन दी गयी. जनवरी से विधिवत इसका परिचालन आरंभ भी हो गया है. इस गाड़ी के मिलने से राम की नगरी अयोध्या से सीता की धरती का सीधा ट्रेन संपर्क स्थापित हो गया है.

कई मायने में खास है अमृत भारत

अमृत भारत एक्सप्रेस कई मायने में खास है. इसे वंदे भारत ट्रेन का अगला जेनरेशन कहा जा रहा है. इस ट्रेन में दो इंजन हैं. एक खींचता है तो दूसरा पीछे से धक्का देता है, लिहाजा अन्य ट्रेनों की अपेक्षा यह गाड़ी काफी कम समय में गति पकड़ लेती है. वहीं रुकने के क्रम में बिना झटका दिये कम समय में रुक भी जाती है. इसके शौचालय आधुनिक तकनीकी से तैयार किये गये हैं. बर्थ पर कुशन लगाये गये हैं. मोबाइल चार्जिंग व विशेष लाइटिंग के अतिरिक्त भी कई सुविधाएं इसमें समाहित की गयी हैं.

सप्ताह में दो दिन होता परिचालन

15557 नंबर से अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से भाया कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर सप्ताह में दो दिन अयोध्या के लिए प्रस्थान करती है. प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को इसका परिचालन यहां से होता है. इस ट्रेन में एसी कोच नहीं है. बस स्लीपर क्लास की बोगियां हैं. एक दिन में 310 से अधिक यात्रियों के आरक्षण की सुविधा है. शनिवार को मार्च के प्रथम सप्ताह तक यह ट्रेन सभी तिथियों में फुल थी. सात मार्च को इसमें आरक्षण मिल रहा है. रेलकर्मी व ऑनलाइन टिकट बुक करनेवाले एजेंट गणेश पूर्वे के अनुसार प्रत्येक तीसरा व्यक्ति अयोध्या के लिए आरक्षण कराने पहुंच रहा है. ठंड कम होने के बाद इसमें और वृद्धि की संभावना है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

3 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

5 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

6 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

13 घंटे ago