Bihar

लालू की बेटी का नीतीश पर बड़ा हमला: समाजवादी पुरोधा का दावा करने वाले की हवा की तरह बदलती है विचारधारा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में नीतीश कुमार और लालू परिवार के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. नीतीश ने बुधवार को परिवारवाद को लेकर इशारों में लालू परिवार पर हमला बोला था. नीतीश को जवाब देने आज लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्या मैदान में उतर आयी है. रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार पर इस तरीके से हमला बोला है, जैसा विपक्षी पार्टियां भी नहीं करती है.

हवाओं की तरह बदलती है विचारधारा

दरअसल बुधवार को जेडीयू के कर्पूरी जयंती समारोह में नीतीश कुमार ने कहा था कि वे सही मायने में कर्पूरी की विचारधारा पर चल रहे हैं. इसलिए अपने परिवार से किसी को राजनीति में आगे नहीं बढाया. लेकिन कुछ लोग तो सिर्फ अपने परिवार की ही सोचते रहते हैं.

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर नीतीश को जवाब दिया है. उन्होंने लगातार तीन ट्विट किये हैं. पहले ट्विट में लिखा है “समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है..”

रोहिणी के इस ट्विट में किसी का नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन वे किसकी बात कर रही हैं ये जगजाहिर है. रोहिणी ने एक और ट्विट किया है. उसमें लिखा गया है “खीज जताए क्या होगा जब हुआ न कोई अपना योग्य. विधि का विधान कौन टाले जब खुद की नीयत में ही हो खोट.”

लालू परिवार की बेटी ये कह रही है कि नीतीश कुमार के परिवार में कोई राजनीति में आने के योग्य नहीं हुआ. इसलिए अब दूसरे पर बोल कर खीज मिटा रहे हैं. रोहिणी यहीं तक नहीं रूकी. उन्होंने तीसरा ट्विट भी किया है. उसमें लिखा गया है “अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां. लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..”

लालू-राबड़ी परिवार की बेटी का नीतीश पर इतना तीखा हमला बता रहा है कि गठबंधन की स्थिति कैसी हो गयी है. अब देखना ये है कि नीतीश कुमार औऱ उनके कैंप की ओर से क्या जवाब आता है.

Avinash Roy

Recent Posts

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरूण कुमार मंडल हुए निलंबित, CBI ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई के बाद सहायक कार्मिक पदाधिकारी…

4 घंटे ago

चैता दक्षिणी गांव के फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस सख्त, 30 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो…

5 घंटे ago

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच…

समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…

6 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…

7 घंटे ago

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

9 घंटे ago